गाजियाबाद में किराया वसूलने गई महिला की किरायेदारों ने की हत्या

Edited By Updated: 18 Dec, 2025 03:41 PM

a woman who went to collect rent was murdered by her tenants in ghaziabad

गाजियाबाद जिले के राजनगर एक्सटेंशन इलाके में किराया वसूलने गई एक महिला की कथित तौर पर उसके किराएदारों ने हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) नंदग्राम उपासना पांडे ने बृहस्पतिवार को बताया कि मृतका की पहचान...

नेशनल डेस्क। गाजियाबाद जिले के राजनगर एक्सटेंशन इलाके में किराया वसूलने गई एक महिला की कथित तौर पर उसके किराएदारों ने हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) नंदग्राम उपासना पांडे ने बृहस्पतिवार को बताया कि मृतका की पहचान दीप शिखा शर्मा (48) के रूप में हुई है। 

शुरुआती जांच में पता चला कि दीप शिखा और उनके पति उमेश शर्मा के सोसाइटी में दो फ्लैट थे जिनमें से एक उन्होंने एक दंपति को किराए पर दिया था। महिला फ्लैट पर किराया लेने गई थी लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी जिससे शक हुआ। एसीपी ने बताया कि इसके बाद उनकी घरेलू सहायिका पड़ोसियों के साथ उन्हें ढूंढने फ्लैट पर गई जहां दीप शिखा का शव फ्लैट में एक बैग में मिला। 

उन्होंने बताया कि रात करीब 11.15 बजे पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किराएदार पति-पत्नी अजय गुप्ता (35) और आकृति गुप्ता (33) को गिरफ्तार कर लिया। परिवार की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!