'जब वो छू रहा था तो बुद्धि कहां चली गई थी', ढोंगी बाबा की शिकार महिलाओं को ही दोष देने लगी ममता कुलकर्णी

Edited By Updated: 26 Mar, 2026 10:24 PM

mamta kulkarni begins blamin very women who fell victim to the fraudulent  baba

महाराष्ट्र के नासिक से पकड़े गए कथित ढोंगी बाबा अशोक खरात उर्फ ‘कैप्टन’ मामले में साध्वी ममता कुलकर्णी का विवादास्पद बयान सामने आया है। उन्होंने इस मामले में पीड़ित महिलाओं पर ही सवाल उठाते हुए उन्हें दोषी ठहराया है।

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के नासिक से पकड़े गए कथित ढोंगी बाबा अशोक खरात उर्फ ‘कैप्टन’ मामले में साध्वी ममता कुलकर्णी का विवादास्पद बयान सामने आया है। उन्होंने इस मामले में पीड़ित महिलाओं पर ही सवाल उठाते हुए उन्हें दोषी ठहराया है।

ममता कुलकर्णी ने कहा कि जब महिलाएं अशोक खरात के पास गईं, तब उनकी बुद्धि कहां थी? क्या उन्हें समझ नहीं आया जब वह उन्हें छू रहा था? उन्होंने सवाल किया कि क्या कोई भी उन्हें बेडरूम में बुला लेगा और वे चली जाएंगी? उन्होंने कहा कि इसमें गलती महिलाओं की भी है।

उन्होंने आगे कहा कि आज धर्म की आड़ में ढोंग बढ़ गया है। उनका कहना था कि उन्होंने खुद तपस्या की है, जबकि आज कई लोग धर्म के नाम पर लोगों को ठग रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे धर्म गुरुओं से दूर रहकर सीधे भगवान में ध्यान लगाएं।

जांच में सामने आए चौंकाने वाले सबूत

मामले की जांच शुरू होने के बाद अशोक खरात के काले कारनामों की परतें खुलती गईं। पुलिस जांच में सामने आया कि उसकी ‘ओक्स प्रॉपर्टी’ ही उसके अपराधों का मुख्य अड्डा थी। यहां छापेमारी के दौरान 100 से ज्यादा अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए गए हैं।

अशोक खरात के खिलाफ अब तक तीन एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं, एक क्राइम ब्रांच और दो एसआईटी द्वारा। कई पीड़ित महिलाएं सामने आई हैं। इस पूरे मामले में महाराष्ट्र सरकार ने एसआईटी का गठन कर जांच की जिम्मेदारी आईपीएस अधिकारी तेजस्वी सातपुते को सौंपी है।

58 महिलाओं को बनाया शिकार

पुलिस को आरोपी की पेन ड्राइव से 58 महिलाओं के वीडियो मिले हैं। आरोप है कि अशोक खरात महिलाओं को झांसे में लेकर उन्हें नशीला पदार्थ देता था, फिर सम्मोहित कर उनके साथ दुष्कर्म करता था। वह हिडन कैमरों से उनके अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर उन्हें ब्लैकमेल करता था। आशंका जताई जा रही है कि उसके जाल में फंसी महिलाओं की संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है।

ऐसे सामने आया पूरा मामला

करीब तीन साल तक इस दरिंदगी का शिकार बनी 35 वर्षीय महिला ने हिम्मत जुटाकर नासिक के सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद यह पूरा मामला उजागर हुआ।

कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार अशोक खरात ने 200 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति भी बनाई। उसकी संपत्तियां नासिक जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में फैली हुई हैं। इनमें सबसे बड़ी संपत्ति पाथर्डी इलाके में करीब 30 एकड़ जमीन है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!