'तू लड़की नहीं लगती, तेरा शरीर तो...' ससुराल आई दुल्हन से बोली सास, फिर पति ने उसे...

Edited By Updated: 10 Sep, 2025 04:33 PM

agra mother in law makes lewd comments on bride s physique

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी सास ने उसके शारीरिक बनावट पर भद्दे कमेंट...

नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी सास ने उसके शारीरिक बनावट पर भद्दे कमेंट किए। पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग के साथ-साथ उसकी सास उसे ताना मारती थी कि "तू लड़की नहीं लगती, तेरा शरीर लड़कों जैसा है।" जिसके बाद पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। 

शादी के बाद शुरू हुआ जुल्म

आगरा के नगला मेवाती की रहने वाली इस लड़की का निकाह पिछले साल 11 नवंबर को बुलंदशहर के रहने वाले आशिक मंसूरी से हुआ था। शादी में करीब 15 लाख रुपये खर्च किए गए थे और मेहर में 50 ग्राम सोना तय हुआ था। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले (सास नाजरीन और ससुर शमीम) दहेज से खुश नहीं थे और लगातार पैसों की मांग करते थे।

पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग के साथ-साथ उसकी सास उसे ताना मारती थी कि "तू लड़की नहीं लगती, तेरा शरीर लड़कों जैसा है।" इस बात को लेकर पति आशिक भी उसे प्रताड़ित करने लगा। जब उत्पीड़न की सारी हदें पार हो गईं तो ससुराल वालों ने उसे बंधक बनाकर पीटा।

यह भी पढ़ें: शवों के साथ सोने वाले लोगों को क्यों मिलती है अजीब खुशी? जानिए क्या होती है इनकी मानसिक स्थिति और क्यों करते हैं ऐसा

पति ने दिया तीन तलाक

पीड़िता ने बताया कि पति आशिक मंसूरी ने इस मामले को लेकर दो बार तलाक के नोटिस भेजे और फिर 10 फरवरी 2025 को रिश्तेदारों की मौजूदगी में तीन बार तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया।
वहीं पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पति ने उसे वापस घर रखने के लिए दो लाख रुपये और एक स्कॉर्पियो कार की मांग की।

यह भी पढ़ें: हनीमून पर गया था कपल, होटल में लड़की को लगने लग पड़ी गर्मी, फिर हुई ऐसी घटना कि हिल गए...

पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया केस

पीड़िता ने पहले पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने कोर्ट की मदद ली। कोर्ट के आदेश पर अब ताजगंज थाने में पति आशिक, सास नाजरीन, ससुर शमीम और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!