Edited By Parveen Kumar,Updated: 21 Jul, 2025 09:07 PM

दिल्ली से कोलकाता जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट को सोमवार को उड़ान भरने से ठीक पहले रद्द करना पड़ा। यह फैसला विमान में तकनीकी खराबी पाए जाने के बाद एहतियातन लिया गया।
नेशनल डेस्क: दिल्ली से कोलकाता जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट को सोमवार को उड़ान भरने से ठीक पहले रद्द करना पड़ा। यह फैसला विमान में तकनीकी खराबी पाए जाने के बाद एहतियातन लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान रनवे पर टेक-ऑफ की तैयारी कर रहा था, तभी पायलटों को तकनीकी समस्या का संकेत मिला। यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पायलटों ने तुरंत उड़ान रोक दी और विमान को वापस ले लिया।
यात्रियों की सुरक्षा बनी प्राथमिकता
एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। यात्रियों को एयरलाइन की ओर से हर संभव सहायता दी जा रही है।
हवाई अड्डे पर परिचालन सामान्य
इस घटना की वजह से कुछ अन्य उड़ानों पर हल्का असर पड़ा और कुछ उड़ानों में मामूली देरी हुई है। हालांकि, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अब परिचालन सामान्य रूप से जारी है।