कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, पार्किंग में खड़े इंडिगो विमान को कार ने मारी टक्कर

Edited By Updated: 08 Apr, 2026 12:11 AM

indigo plane parked in parking lot hit by car

कोलकाता हवाई अड्डे पर मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब कैटरिंग सर्विस की गाड़ी ने खड़े विमान को टक्कर मार दी। यह दुर्घटना पश्चिम बंगाल में रात करीब 9:35 बजे हुई, जब IndiGo का Airbus A320 तय पार्किंग स्थान पर खड़ा था।

नेशनल डेस्कः कोलकाता हवाई अड्डे पर मंगलवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब कैटरिंग सर्विस की गाड़ी ने खड़े विमान को टक्कर मार दी। यह दुर्घटना पश्चिम बंगाल में रात करीब 9:35 बजे हुई, जब IndiGo का Airbus A320 तय पार्किंग स्थान पर खड़ा था।

अचानक आई गाड़ी, इंजन से टकराई
इसी दौरान एक एसयूवी जैसी कैटरिंग गाड़ी वहां पहुंची और विमान के दाहिने इंजन के पिछले हिस्से से जा टकराई। इस टक्कर से विमान को काफी नुकसान पहुंचा है।

इंजीनियरों ने शुरू किया नुकसान का आकलन
घटना के तुरंत बाद एयरलाइन के इंजीनियरों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेना शुरू कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इंजन को गंभीर क्षति हुई है, जिसके चलते विमान को कुछ दिनों के लिए सेवा से बाहर रखा जा सकता है।

ड्राइवर मेडिकल जांच के लिए भेजा गया
एयरपोर्ट अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कैटरिंग गाड़ी के ड्राइवर को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसा थकान की वजह से हुआ या ड्राइवर नशे में था। इस घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और संचालन को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!