अखिलेश ने की ममता बनर्जी से मुलाकात, पश्चिम बंगाल में साथ लड़ने का किया ऐलान

Edited By Updated: 17 Mar, 2023 07:10 PM

akhilesh met mamta banerjee announced to fight together in west bengal

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों से बराबर दूरी बनाकर रखेगी

नेशनल डेस्कः समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों से बराबर दूरी बनाकर रखेगी। यादव ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए सपा, तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी के साथ दृढ़ता से खड़ी रहेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘बंगाल में हम ममता दीदी के साथ हैं। इस समय हमारा रुख है कि हम भाजपा और कांग्रेस दोनों से समान दूरी रखना चाहते हैं।''

इससे पहले कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष ने 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए ममता बनर्जी की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी हमारे संविधान को बचाने के लिए कोई भी बलिदान देने को तैयार है। अगर हम उत्तर प्रदेश में भाजपा को हरा सके, तो भाजपा को पूरे देश में हराया जा सकता है।'' यादव ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर देश की संपत्तियों को विदेशी शक्तियों और निजी क्षेत्र को बेचने का आरोप भी लगाया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!