Alert News: 9,10,11 जून को कहर बरपाएगी गर्मी, आज भी तापमान 47.4 ℃ के पार, IMD ने जारी की नई चेतावनी

Edited By Updated: 08 Jun, 2025 07:29 PM

alert news today s weather the period of intense heat has started again

राजस्थान के अधिकांश इलाके एक बार फिर लू की चपेट में हैं और गंगानगर में रविवार को अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: राजस्थान के अधिकांश इलाके एक बार फिर लू की चपेट में हैं और गंगानगर में रविवार को अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने राज्य में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी रहने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार, गंगानगर में रविवार को अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री, बीकानेर में 46 डिग्री, बाड़मेर में 45.9 डिग्री, चूरू में 45.6 डिग्री, फलोदी में 45.4 डिग्री, जैसलमेर में 45.2 और कोटा में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में 11 जून तक अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस रहने और कु‍छ स्थानों पर लू चलने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग ने बीकानेर संभाग और आसपास के इलाकों में आठ से 10 जून के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!