Maharashtra Election : महाराष्ट्र में अमित शाह की सभी रैलियां हुई रद्द, अचानक नागपुर से दिल्ली हुए रवाना

Edited By Updated: 17 Nov, 2024 12:15 PM

all rallies of amit shah in maharashtra cancelled suddenly left from nagpur

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की आज विदर्भ क्षेत्र में होने वाली सभी रैलियां अचानक रद्द कर दी गई हैं। इसके बाद अमित शाह नागपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की आज विदर्भ क्षेत्र में होने वाली सभी रैलियां अचानक रद्द कर दी गई हैं। इसके बाद अमित शाह नागपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

अमित शाह की रैलियां क्यों रद्द हुईं?
हालांकि, रैलियों की रद्द होने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन यह अचानक फैसला चुनाव प्रचार के दौरान महत्वपूर्ण बदलाव की ओर इशारा करता है। विदर्भ क्षेत्र में अमित शाह की रैलियों को लेकर पहले से कई राजनीतिक हलचलें थी, और इनकी रद्दी से प्रचार अभियान में कुछ हद तक बदलाव होने की संभावना है।

स्मृति ईरानी और शिवराज सिंह चौहान का प्रचार
आपको बता दें कि अमित शाह की रैलियों के रद्द होने के बाद, विदर्भ के गढ़चिरौली और वर्धा में अब पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रैलियों को संबोधित करेंगी। वहीं, अन्य दो जगहों पर जहां अमित शाह की उपस्थिति नहीं होगी, वहां मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रैली करेंगे और चुनाव प्रचार में जोर लगाएंगे।

शाह ने बाला साहेब की पुण्यतिथि पर किया याद

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज सुबह सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पूर्व में ट्विटर) पर बाला साहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा अपना संपूर्ण जीवन सनातन संस्कृति और राष्ट्रहित के लिए समर्पित करने वाले प्रखर राजनेता बाला साहेब ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं। देश में जब भी विचारधारा के प्रति समर्पण व सिद्धांतों के लिए प्रतिबद्धता की बात आती है, बाला साहेब ठाकरे जी जरूर याद आते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी विचारधारा और राजनीतिक मूल्यों से समझौता न करने वाले बाला साहेब की सनातन संस्कृति व धर्म के प्रति कटिबद्धता प्रेरणीय है।' 

अपना संपूर्ण जीवन सनातन संस्कृति और राष्ट्रहित के लिए समर्पित करने वाले प्रखर राजनेता बालासाहेब ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन करता हूँ।

देश में जब भी विचारधारा के प्रति समर्पण व सिद्धांतों के लिए प्रतिबद्धता की बात आती है, बालासाहेब ठाकरे जी जरूर याद आते हैं।… pic.twitter.com/JgoRHPYC8V

— Amit Shah (@AmitShah) November 17, 2024


महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 23 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैलियों के रद्द होने से महाराष्ट्र के चुनावी प्रचार में एक बड़ा बदलाव आया है। अब स्मृति ईरानी और शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ अन्य नेता भी प्रचार में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। राजनीतिक पार्टियों की रणनीतियां अब नए दिशा में विकसित हो रही हैं।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!