भारतीय ₹50 हजार इस देश में जाकर बन जाएंगे ₹1.26 करोड़, पल-भर में आप हो जाएंगे अमीर

Edited By Updated: 07 Nov, 2025 04:26 PM

an indian can earn 50 000 and become 1 26 crore by going to this country

अगर आप कम खर्च में विदेश घूमने का मज़ा लेना चाहते हैं तो लाओस एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां की सस्ती करेंसी के कारण भारत के 50 हजार रुपये लगभग 1.26 करोड़ लाओ कीप के बराबर हो जाते हैं। लाओस में होटल, खाना और ट्रांसपोर्ट बेहद सस्ता है। स्ट्रीट फूड...

नेशनल डेस्क : अगर आप कम पैसों में विदेश घूमने का मजा लेना चाहते हैं और खुद को करोड़पति जैसा महसूस करना चाहते हैं, तो दक्षिण-पूर्व एशिया का छोटा लेकिन खूबसूरत देश लाओस (Laos) आपके लिए परफेक्ट है। यह देश अपनी सस्ती करेंसी, नेचर और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है।

लाओस की करेंसी: भारतीय रुपया बनाता है अमीर

लाओस की करेंसी लाओ कीप (LAK) इतनी सस्ती है कि एक भारतीय रुपया लगभग 251.91 लाओ कीप के बराबर है। यानी अगर आपके पास 50,000 रुपये हैं, तो लाओस पहुंचते ही आप लगभग 1.26 करोड़ लाओ कीप के मालिक बन जाएंगे। इस वजह से भारतीय पर्यटक कम पैसों में भी लग्जरी जीवन का अनुभव ले सकते हैं।

PunjabKesari

यह भी पढ़ें - जन्म लेते ही इतने करोड़ की दौलत का वारिस बन गया विक्की और कैटरीना का बेटा, जानकर उड़ जाएंगे होश

भारत और लाओस का पुराना नाता

लाओस का पूरा नाम Lao People's Democratic Republic है और इसकी राजधानी वियांग चान है। भारत और लाओस के रिश्ते काफी पुराने हैं। कहा जाता है कि सम्राट अशोक के समय दक्षिण भारत के कई लोग असम और मणिपुर होते हुए हिंद-चीन क्षेत्र पहुंचे थे। आज भी लाओस के लोग खुद को भारतीय मूल का मानते हैं। यह देश दक्षिण-पूर्व एशिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसकी कोई कोस्टलाइन नहीं है।

PunjabKesari

सस्ती लग्जरी लाइफ और खाने-पीने के विकल्प

लाओस में होटल और ठहरने का खर्च बहुत कम है। यहां होटल ₹1,000 से ₹2,500 प्रति रात में मिल जाते हैं। भारतीय करेंसी की ताकत की वजह से कम पैसों में भी आप लग्जरी लाइफ का मजा ले सकते हैं। स्ट्रीट फूड और लोकल रेस्टोरेंट्स में आपको सिर्फ ₹20-₹40 में भरपेट खाना मिल जाता है। पारंपरिक डिश स्टिक राइस, लार्ब और नूडल सूप यहां की फेमस डिशेज़ हैं।

ट्रांसपोर्ट और घूमने का खर्च

लाओस में बस और टुक-टुक की सवारी भी बेहद सस्ती है। आमतौर पर ₹12 से ₹40 में आप आसानी से घूम सकते हैं। अगर आप होटल, खाना और घूमने का पूरा खर्च जोड़ें, तो लाओस में एक दिन का खर्च औसतन ₹1,500 से ₹3,000 के बीच आता है। सात दिन के ट्रिप पर कुल खर्च लगभग ₹40,000 से ₹70,000 तक हो सकता है।

PunjabKesari

भारतीय पर्यटकों के लिए आसान देश

लाओस भारतीयों के लिए बहुत सुविधाजनक देश है। यहां वीजा ऑन अराइवल की सुविधा है, यानी पहले से वीजा के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं। साथ ही करेंसी एक्सचेंज की प्रक्रिया भी आसान है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!