Edited By Ramanjot,Updated: 04 Mar, 2026 03:43 PM

पुलिस ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं और यह दुर्घटना पालामनेरू के पास चार लेन राजमार्ग पर हुई।
Road Accident: आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां तिरुपति जा रही एक कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे कार सवार परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि कार सवार परिवार बैंगलुरु निवासी था। पुलिस ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं और यह दुर्घटना बुधवार सुबह करीब आठ बजकर 45 मिनट पर पालामनेरू के पास चार लेन राजमार्ग पर हुई। अधिकारी ने कहा, ''परिवार के सदस्य कार से बेंगलुरु से तिरुपति जा रहे थे और उनकी कार पालामनेरू के पास खड़े एक ट्रक से टकरा गई, जिससे परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।''
यह भी पढ़ें- Tamil Nadu Elections 2026: कांग्रेस-DMK में डील फाइनल, खड़गे और स्टालिन की बातचीत के बाद सीटों का फॉर्मूला तय
पुलिस के अनुसार, माना जा रहा है कि यह दुर्घटना वाहन की गति तेज होने की वजह से हुई। अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजन को सूचित कर दिया गया है।