देश में अब तक 158.74 करोड़ लोगों को दी गई कोविड-19 रोधी टीके की खुराक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

Edited By Updated: 18 Jan, 2022 09:49 PM

anti covid 19 vaccine dose given to 158 74 crore people in the country so far

देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 158.74 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 15 से 18 साल के

नई दिल्लीः देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 158.74 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 15 से 18 साल के किशोरों को कुल 3,70,32,672 खुराक दी गई हैं। मंगलवार शाम सात बजे तक 65 लाख (65,85,945) से अधिक खुराक दी गई। 

मंत्रालय के मुताबिक 56 लाख (56,42,395) से अधिक अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य कर्मियों और 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को अब तक एहतियाती खुराक दी गई है। देर रात तक अंतिम आंकड़ों के साथ दैनिक टीकाकरण संख्या बढ़ने की उम्मीद है। 

पिछले साल 16 जनवरी को देश में स्वास्थ्यकर्मियों को टीके दिए जाने के साथ टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। इसके बाद दो फरवरी 2021 से अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण शुरू किया गया। बाद के चरणों में अन्य समूहों के लिए टीका देने की शुरुआत की गई। इस साल तीन जनवरी से 15-18 वर्ष के किशोरों को टीका देने का अभियान शुरू हुआ। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!