देखें तस्वीरें, बेटे ने ही उजाड़ दिया मां का सुहाग

Edited By Updated: 13 Jun, 2015 03:38 PM

article

हिमाचल के मंडी जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक बेटे ने ही अपनी मां का सुहाग उजाड़ दिया।

मंडी: हिमाचल के मंडी जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक बेटे ने ही अपनी मां का सुहाग उजाड़ दिया। जिस फौजी बेटे पर पूरा परिवार गर्व करता था आज उसी के चलते पूरा घर मातम में डूब गया। बताया जा रहा है कि संपत्ति की खातिर फौजी बेटा आपा खो बैठा और अपने ही पिता पर गोलियां चला दीं। 


जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले ही घर पर सेना से रिटायर होकर आए बेटे की पिता से प्रॉपर्टी को लेकर अनबन चल रही थी। जिसके चलते बात यहां तक पहुंच गई। वहीं, गांव के लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि बेटे ने ही पिता की हत्या कर दी। आरोपी कुछ समय पहले ही सेना से रिटायर हुआ था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!