कांग्रेस नेता ने स्मृति ईरानी को बताया 'बूढ़ी हो चुकी औरत' तो हेमा मालिनी पर की यह आपत्तिजनक टिप्पणी

Edited By Updated: 21 Oct, 2021 01:58 PM

arun yadav congress bjp smriti irani hema malini priyanka gandhi

कांग्रेस नेता अरुण यादव ने बीजेपी लीडर हेमा मालिनी और स्मृति ईरानी पर विवादित टिप्पणी की। दरअसल,  मध्य प्रदेश भाजपा ने अरुण यादव के भाषण का एक अंश जारी करते हुए प्रियंका गांधी पर हमला बोला है।

खंडवा: कांग्रेस नेता अरुण यादव ने बीजेपी लीडर हेमा मालिनी और स्मृति ईरानी पर विवादित टिप्पणी की। दरअसल, अरुण यादव मध्य प्रदेश के खंडवा लोकसभा क्षेत्र में आगामी उप चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान एक रैली में उन्होंने स्मृति ईरानी को 'बूढ़ी हो चुकी औरत' बताया और हेमा मालिनी की तुलना महंगाई से कर डाली।

अरुण यादव ने कहा कि कांग्रेस के शासन में महंगाई को 'डायन' कहा जाता था और अब जब महंगाई और बढ़ गई है तो 'अप्सरा' हेमा मालिनी बन गई है।

इसी संबोधन के बीच अरुण यादव जब बोल रहे थे तो कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने बीच में स्मृति ईरानी का जिक्र किया। इस पर अरुण यादव ने स्मृति ईरानी को 'डोकरी' (बूढ़ी औरत) कहा। साथ ही  कहा कि राजू भाई स्मृति ईरानी आपको बहुत याद कर रही हैं। पर अब वह डोकरी हो गई हैं।
 

इसी पर मध्य प्रदेश भाजपा ने भी अरुण यादव के भाषण का एक अंश जारी करते हुए प्रियंका गांधी पर हमला बोला। मध्य प्रदेश बीजेपी ने भाषण का वीडियो ट्वीट कर कहा कि प्रियंका गांधी कहती फिर रही हैं कि - 'मैं लड़की हूं, लड़ूंगी।' मध्यप्रदेश के कांग्रेसी नेता के दुष्कर्मी बेटे से तो आप लड़ नहीं पाईं, क्या महिलाओं पर भद्दी टिप्पणी करने वाले कांग्रेसी नेता अरूण यादव से लड़ेंगी? या फिर वही दोगलापन? देश जानना चाहता है! 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसबा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने 40 प्रतिशत सीट पर महिला उम्मीदवारों को टिकट देने का ऐलान किया है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!