चैंपियंस ट्रॉफी के बीच बुरी खबर, टीम इंडिया के इस सदस्य की मां का निधन

Edited By Updated: 02 Mar, 2025 08:23 PM

bad news champions trophy mother team india member passed away

भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल दुबई में चल रही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा ले रही है, जहां ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट के बीच टीम इंडिया के एक अहम सदस्य भारत लौट आए हैं। यह सदस्य हैं टीम इंडिया के...

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल दुबई में चल रही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा ले रही है, जहां ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट के बीच टीम इंडिया के एक अहम सदस्य भारत लौट आए हैं। यह सदस्य हैं टीम इंडिया के मैनेजर आर देवराज, जिनकी मां का हाल ही में निधन हो गया। इस कारण देवराज को चैंपियंस ट्रॉफी को बीच में छोड़कर भारत लौटना पड़ा।

आर देवराज की मां का निधन
टीम इंडिया के मैनेजर आर देवराज की मां, कमलेश्वरी गारू का निधन हो गया है। देवराज वर्तमान में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के सचिव के तौर पर भी कार्यरत हैं। इस दुखद घटना के बाद वे हैदराबाद लौट आए हैं। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वे टूर्नामेंट के बाकी मैचों के लिए दुबई वापस जाएंगे या नहीं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला मंगलवार को खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच के बाद लिया जाएगा।

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने इस दुखद घटना पर शोक जताते हुए एक बयान जारी किया। बयान में कहा गया, "गहरे दुख के साथ हम आपको सूचित करते हैं कि हमारे सचिव देवराज की मां कमलेश्वरी गारू का निधन हो गया है। उनकी आत्मा को शांति मिले। देवराज गारू और उनके परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं।"

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भी एक दिग्गज लौटे थे
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से ठीक पहले भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल को भी एक व्यक्तिगत नुकसान हुआ था। उनके पिता का निधन हो गया था, जिसके कारण उन्हें दुबई से साउथ अफ्रीका वापस जाना पड़ा था। हालांकि, मोर्ने मोर्केल टूर्नामेंट के बीच दुबई लौट आए थे और भारतीय टीम से फिर से जुड़ गए थे।

टीम इंडिया के मैनेजर आर देवराज के बारे में अभी कोई अपडेट नहीं आया है कि वे वापस दुबई जाएंगे या नहीं। बता दें कि हर बड़े दौरे पर भारतीय टीम के लिए नया मैनेजर चुना जाता है, और उनका मुख्य काम खिलाड़ियों के अनुशासन, कोच और टीम के बीच समन्वय, साथ ही लॉजिस्टिक्स की देखरेख करना होता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!