बहू के साथ 5 दिन से रह रहा था उसका आशिक, अचानक आए सास-ससूर ने रंगरलियां मनाते पकड़ा तो करवा दी शादी

Edited By Updated: 12 Oct, 2025 05:39 PM

bihar village love marriage panchayat

बिहार के भागलपुर जिले के अंगारी गांव में प्रेम प्रसंग ने अनोखा मोड़ लिया। शादीशुदा महिला साक्षी और उसके प्रेमी राहुल को सास-ससुर ने रंगे हाथ पकड़ा। पंचायत ने फैसला किया कि दोनों की शादी गांव में ही कराई जाए। महिला के पहले पति बिट्टू ने भी इसे...

नेशनल डेस्क : बिहार के भागलपुर जिले में एक अनोखी और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शादीशुदा महिला साक्षी (20, नाम बदला गया) का अपने पुराने प्रेमी राहुल सिंह से अफेयर था। दोनों चोरी-छिपे मिलते रहते थे, लेकिन हाल ही में जब राहुल साक्षी से मिलने आया, तो सास-ससुर ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ लिया।

इस घटना के बाद मामला पूरे गांव में फैल गया और पंचायत बुला ली गई। चर्चा और विचार-विमर्श के बाद, पंचायत ने फैसला किया कि दोनों की शादी गांव में ही करवाई जाए। हैरानी की बात यह रही कि महिला के पहले पति बिट्टू उर्फ सिकंदर कुमार सिंह ने भी इसे स्वीकार किया और कहा, "अगर मेरी पत्नी को उसी से सच्चा प्यार है, तो मैं उसकी शादी उसी से करवा देता हूं।"

जानकारी के अनुसार, साक्षी की शादी करीब एक साल पहले अंगारी गांव के बिट्टू से हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद बिट्टू रोजगार के सिलसिले में बेंगलुरु चला गया था, जिसके कारण साक्षी और राहुल के बीच फिर से निकटता बढ़ गई।

वैवाहिक जीवन में आई दरार, प्रेमी का घर बुलावा
जानकारी के अनुसार, मुंगेर जिले के तारापुर की रहने वाली साक्षी (20 वर्ष, नाम गोपनीय) की शादी करीब एक साल पहले अंगारी गांव के बिट्टू उर्फ सिकंदर कुमार सिंह से हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद बिट्टू रोजगार के सिलसिले में बेंगलुरु चला गया। इसी बीच साक्षी का अपने पुराने प्रेमी राहुल सिंह से दोबारा संपर्क हो गया और दोनों करीब आने लगे।

बिट्टू ने गांव में परिवार से अलग एक नया मकान बनवाया था, जहां साक्षी अकेली रहती थी। पति के बाहर रहने का फायदा उठाते हुए साक्षी ने करीब पांच दिन पहले राहुल को घर बुला लिया। परिवार को शक न होने के लिए उसने बहाना बनाया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और वह खाना नहीं बना पा रही है। राहुल घर के छत पर बने एक छोटे कमरे में रह रहा था।

सास-ससुर ने रंगे हाथ पकड़ा
बीती रात साक्षी के सास-ससुर खाना देने पहुंचे, तो उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया। इस घटना से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पंचायत बुलाई गई। पंचायत में चर्चा के बाद फैसला लिया गया कि प्रेमी-प्रेमिका की गांव में ही शादी करा दी जाए।

गांव वालों की मौजूदगी में शादी के बाद दोनों से स्टांप पेपर पर लिखवाया गया कि अब वे पति-पत्नी के रूप में साथ रहेंगे। इसके बाद राहुल के परिवार वाले मौके पर पहुंचे और हिंदू रीति-रिवाज से साक्षी को विदा करके अपने घर ले गए। साक्षी के पहले पति बिट्टू ने इस फैसले का समर्थन किया और कहा, "अगर मेरी पत्नी को उसी से प्यार है, तो मैं उनकी शादी करवा देता हूं।"

मायके वालों का इनकार, बेइज्जती का डर
दूसरी ओर, साक्षी के मायके वालों को जब पूरी घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने मौके पर आने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था, "आप लोगों को जो ठीक लगे करें, हम अपनी बेइज्जती के लिए वहां नहीं जाएंगे।" इस घटना ने गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!