BJP Obligation: भाजपा में 18 नेताओं को दर्जाधारी मंत्री बनाने का ऐलान, जानें किसे कौन सा पद मिला

Edited By Updated: 05 Apr, 2025 11:42 AM

bjp government uttarakhand bjp 18 leaders pushkar singh dhami

उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने अपने 18 नेताओं को नए दायित्व सौंपे हैं, जिनमें विभिन्न समितियों और परिषदों के उपाध्यक्ष पद शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के बाद इन नामों की घोषणा की गई है। यह कदम राज्य में विभिन्न जनकल्याणकारी...

नेशनल डेस्क: उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने अपने 18 नेताओं को नए दायित्व सौंपे हैं, जिनमें विभिन्न समितियों और परिषदों के उपाध्यक्ष पद शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के बाद इन नामों की घोषणा की गई है। यह कदम राज्य में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में तेजी लाने के उद्देश्य से उठाया गया है।   सीएम पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के बाद नामों की लिस्ट फाइनल की गई।  

नए दायित्व मिलने वालों में ये नेता शामिल हैं: 

  1. गीता रावत - राज्यस्तरीय सतर्कता समिति की अध्यक्ष

  2. बलवीर घुनियाल - उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति

  3. सुरेन्द्र मोघा - उपाध्यक्ष, पशु कल्याण बोर्ड

  4. भुवन विक्रम डबराल - उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति

  5. सुभाष बड़थ्वाल - उपाध्यक्ष, राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद

  6. पुनीत मित्तल - उपाध्यक्ष, नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद

  7. गिरीश डोभाल - उपाध्यक्ष, प्रदेशीय मौन परिषद

  8. गीता राम गौड़ - उपाध्यक्ष, जनजाति सलाहकार परिषद

  9. डॉ. जयपाल - उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति

  10. देशराज कर्णवाल - उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति

  11. अजीत चौधरी - उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य किसान आयोग

इसके अलावा, कुछ और नेताओं को भी महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं, जिनमें शंकर कोरंगा, प्रताप सिंह पंवार, महेश्वर सिंह महरा और अन्य शामिल हैं। इन नेताओं को विभिन्न समिति और परिषदों का उपाध्यक्ष या सह-अध्यक्ष बनाया गया है।

मुख्यमंत्री का बयान:

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह बदलाव प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को और प्रभावी बनाएगा। इन नए दायित्वों के तहत अब अधिक तेज़ी से योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच सकेगा, और सरकारी योजनाओं की निगरानी में सुधार आएगा।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!