महिला नेता का यौन उत्पीड़न करते कैमरे में कैद हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष श्रीकांत देशमुख, video हुआ वायरल

Edited By Updated: 13 Jul, 2022 10:50 AM

bjp shrikant deshmukh bjp women leader phisical harrasment

भाजपा के सोलापुर जिलाध्यक्ष श्रीकांत देशमुख एक होटल में भाजपा महिला मोर्चा की नेता का यौन उत्पीड़न करते हुए कैमरे में कैद हुए। जिसका अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक  यह वीडियो खुद  पीड़िता द्वारा रिकॉर्ड और शेयर किया गया है।

नेशनल डेस्क: भाजपा के सोलापुर जिलाध्यक्ष श्रीकांत देशमुख एक होटल में भाजपा महिला मोर्चा की नेता का यौन उत्पीड़न करते हुए कैमरे में कैद हुए। जिसका अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक  यह वीडियो खुद  पीड़िता द्वारा रिकॉर्ड और शेयर किया गया है।  

PunjabKesari

वहीं, महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने वीडियो सामने आने के बाद अपने सोलापुर जिलाध्यक्ष श्रीकांत देशमुख को पद से हटा दिया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में वह कथित तौर पर एक महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं।  एक पार्टी नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।  प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने कहा कि श्रीकांत देशमुख से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है और उनके इस्तीफे के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने उन्हें हटा दिया है।

 प्रदेश बीजेपी उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने कहा कि वीडियो क्लिप में दिखाई दे रही महिला को आगे आकर पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। उन्होंने कहा, क़ड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इस वीडियो को रिकॉर्ड करने वाली महिला ने आरोप लगाया था कि देशमुख का उनके साथ प्रेम प्रसंग था लेकिन उन्होंने धोखा दिया। वीडियो में देशमुख महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं जिसे कथित तौर पर किसी कमरे में यह वीडियो खुद पीड़ित महिला द्वारा रिकॉर्ड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!