राज्यसभा की 6 सीटों के लिए उपचुनाव का ऐलान, 20 दिसंबर को वोटिंग... जानें कब आएंगे नतीजे
Edited By rajesh kumar,Updated: 26 Nov, 2024 04:02 PM

निर्वाचन आयोग ने राज्य सभा की छह रिक्त सीटों के लिये उपचुनाव 20 दिसंबर को कराने की घोषणा की है और इसके लिए अधिसूचना तीन दिसंबर को जारी की जाएगी।
नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने राज्य सभा की छह रिक्त सीटों के लिये उपचुनाव 20 दिसंबर को कराने की घोषणा की है और इसके लिए अधिसूचना तीन दिसंबर को जारी की जाएगी। आयोग की ओर से मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इनमें आन्ध्र प्रदेश से तीन सीटें, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और हरियाणा से एक-एक सीट के चुनाव कराए जाने हैं।
चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, इन छह सीटों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना आगामी तीन दिसंबर को जारी की जाएगी और उसी के साथ नामांकन भरने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। नामांकन 10 दिसंबर तक दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 11 दिसंबर को की जाएगी और 13 दिसंबर तक वापस लिए जा सकेंगे।
आवश्यकता पड़ने पर 20 दिसंबर को सुबह नौ से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतगणना उसी दिन, पांच बजे कराई जाएगी। उप-चुनाव की पूरी प्रक्रिया 24 दिसंबर तक संपन्न हो जाएगी।
Related Story

10 हजार छात्रों के लिए छात्रावास बनाएगी दिल्ली सरकार, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

सत्य निकेतन हादसा: MCD ने मकान नंबर 13 को भी घोषित किया जर्जर- 5 मंज़िला पीजी ढहा- 6 की मौत

सत्य निकेतन हादसा: अबतक 6 लोगों की मौ/त, फरार मकान मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

5-6 घरों में काम और महीने में 60 हजार रुपए की कमाई: घरेलू सहायिका से सीखें पैसे बचाने का तरीका

ISRO Cyclone Alert: देश में 3 बेहद शक्तिशाली और विनाशकारी चक्रवाती तूफान देंगे दस्तक, इन 6 राज्यों...

दिल्ली में 28 जजों का तबादला, जानिए किसे मिली कहां नई पोस्टिंग

चलती ट्रेन में खाना मंगाना हुआ आसान, जानें Rajbhog Khana से कैसे करें ऑर्डर

DTC बस चालकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, जानें क्या है मांगें

दिल्ली के 3 स्कूलों को बम की धमकी से हड़कंप, छात्रों को बाहर निकाला गया, तलाशी में जानिए क्या मिला?

दिल्लीवासियों को गर्मी से मिलेगी राहत, आज फिर बरसेंगे बादल, जानें IMD का ताजा अपडेट