शिमला में बड़ा हादसा: गहरी खाई में कार गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Edited By Updated: 20 Jul, 2025 01:01 AM

car fell into a deep ditch three people died a painful death

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में शनिवार को एक वाहन के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था जिसके कारण वाहन खाई में गिर गया। यह हादसा...

नेशनल डेस्क: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में शनिवार को एक वाहन के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था जिसके कारण वाहन खाई में गिर गया। यह हादसा रावला कलार लिंक रोड पर बधोन गांव के पास हुआ।

पुलिस के अनुसार, प्रमोद कुमार और कृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुमार की बेटी शालू ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!