Edited By Radhika,Updated: 11 Mar, 2026 06:16 PM

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को एलपीजी आपूर्ति में कमी को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की और उस पर पश्चिम एशिया संकट के कारण देश में खाना पकाने की गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की कमी के बीच पर्याप्त भंडार सुनिश्चित करने में विफल...
नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को एलपीजी आपूर्ति में कमी को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की और उस पर पश्चिम एशिया संकट के कारण देश में खाना पकाने की गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की कमी के बीच पर्याप्त भंडार सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया। एक बांग्ला समाचार चैनल से बातचीत में बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार को ऊर्जा आपूर्ति में मौजूदा व्यवधानों के मद्देनजर पाबंदी लगाने से पहले देश में एलपीजी, तेल और गैस के पर्याप्त भंडार सुनिश्चित करने चाहिए थे।
ये भी पढें- AC Buying Guide: नया AC खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना आ सकता है भारी बिजली का बिल
उन्होंने कहा, ''केंद्र सरकार को पहले एलपीजी, तेल और गैस के पर्याप्त भंडार सुनिश्चित करने चाहिए थे। उन्होंने स्थिति से निपटने के लिए उचित योजना बनाए बिना प्रतिबंध लगा दिए हैं।'' बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र ऊर्जा संकट से उत्पन्न मुद्दों को सुलझाने के बजाय राजनीति पर अधिक ध्यान दे रहा है। उन्होंने कई राज्यों में जारी मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का जिक्र करते हुए कहा, ''केंद्र सरकार एसआईआर करा सकती है और मतदाताओं के नाम हटा सकती है, लेकिन वह देश के गैस और तेल भंडार का प्रबंधन नहीं कर सकती।''
ये भी पढे- Skoda Car Discount: स्कोडा की इन गाड़ियों पर मिल रहा है 5 लाख रुपए तक का डिस्काउंट, हाथ से जाने न दें शानदार मौका
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि केंद्र सरकार के पास उभरते संकट से निपटने के लिए उचित नीति का अभाव अप्रत्यक्ष रूप से कालाबाजारियों को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया, ''संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार के पास उचित नीति का अभाव है और यह अप्रत्यक्ष रूप से कालाबाजारियों की मदद कर रहा है।''