Chhath Puja Bank Holidays: छठ पर 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, 15 नवंबर के बाद के भी रहेंगे मुख्य अवकाश

Edited By Updated: 06 Nov, 2024 09:01 AM

chhath puja  chhath puja holidays  bank holidays

देशभर में छठ पूजा की धूम मची हुई है, और खासतौर से दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में इस महापर्व का उत्साह देखा जा सकता है। छठ पर्व के पहले दिन यानी नहाय-खाय की रस्म आज पूरी हो रही है, जिसके बाद अगले तीन दिनों तक इस पूजा का पालन...

नेशनल डेस्क: देशभर में छठ पूजा की धूम मची हुई है, और खासतौर से दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में इस महापर्व का उत्साह देखा जा सकता है। छठ पर्व के पहले दिन यानी नहाय-खाय की रस्म आज पूरी हो रही है, जिसके बाद अगले तीन दिनों तक इस पूजा का पालन किया जाएगा। ऐसे में, कई जगहों पर बैंकों की छुट्टी रहेगी, जिसकी जानकारी यहां दी गई है।

इस सप्ताह बैंक छुट्टियों का शेड्यूल

  • 6 नवंबर, बुधवार: बैंक खुले रहेंगे, इसलिए बैंक से जुड़े कार्य निपटाने का यह आखिरी मौका हो सकता है।
  • 7 और 8 नवंबर: छठ पर्व के मुख्य दिनों (शाम और सुबह के अर्घ्य) पर बिहार, झारखंड, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 9 और 10 नवंबर: दूसरे शनिवार और रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

नवंबर 2024 में बैंकों की छुट्टियां

  • 3 नवंबर: रविवार – सभी राज्यों में बैंक बंद।
  • 7 नवंबर: छठ पूजा (शाम का अर्घ्य) – बिहार, झारखंड, दिल्ली, और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बैंक बंद।
  • 8 नवंबर: छठ पूजा (सुबह का अर्घ्य)/वांगला महोत्सव – बिहार, झारखंड, मेघालय में बैंक बंद।
  • 9 नवंबर: दूसरा शनिवार – सभी बैंकों की छुट्टी।
  • 10 नवंबर: रविवार – सभी बैंकों की छुट्टी।
  • 15 नवंबर: गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा – विभिन्न राज्यों में छुट्टी, जिनमें मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, और उत्तराखंड शामिल हैं।
  • 17 नवंबर: रविवार – सभी राज्यों में बैंक बंद।
  • 18 नवंबर: कनकदास जयंती – कर्नाटक में सभी बैंक बंद।
  • 23 नवंबर: सेंग कुत्सनेम और चौथा शनिवार – मेघालय में छुट्टी।
  • 24 नवंबर: रविवार – सभी बैंकों की छुट्टी।

15 नवंबर के बाद के मुख्य अवकाश

गुरु नानक जयंती और कनकदास जयंती जैसे त्यौहारों के कारण भी कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, जिससे नवंबर में कुल मिलाकर बैंकिंग सेवाएं कुछ दिनों तक बाधित रहेंगी।

इसलिए, आवश्यक बैंकिंग कार्यों को ध्यान में रखते हुए इन्हें 6 नवंबर से पहले निपटाने का प्रयास करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!