अगले 24 घंटे हो जाएं सावधान! इन राज्यों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी कर दिया अलर्ट

Edited By Updated: 16 Mar, 2026 11:26 PM

clouds will rain in these states the weather department has issued an alert

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में रविवार सुबह हुई हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। अचानक हुई बूंदाबांदी से जहां तापमान में गिरावट आई, वहीं लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत भी मिली। मार्च की शुरुआत में ही तेज धूप और बढ़ती...

नेशनल डेस्क : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में रविवार सुबह हुई हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। अचानक हुई बूंदाबांदी से जहां तापमान में गिरावट आई, वहीं लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत भी मिली। मार्च की शुरुआत में ही तेज धूप और बढ़ती गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह बदलाव राहत भरा रहा।

मौसम में बदलाव से लोगों को राहत

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में तापमान लगातार बढ़ रहा था, जिससे लोगों को मई-जून जैसी गर्मी का एहसास होने लगा था। ऐसे में रविवार को हुई हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही से मौसम सुहावना हो गया। मौसम के इस बदलाव ने लोगों को थोड़ी राहत दी है।

दिल्ली में मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 17 मार्च को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बदल सकता है। कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। पश्चिमी और मध्य यूपी के कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

पहाड़ी राज्यों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के लिए मौसम संबंधी एडवाइजरी जारी की है। अनुमान के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 16 से 19 मार्च के बीच बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं उत्तराखंड में 16, 19 और 20 मार्च को बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 18 मार्च को जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में भी छिटपुट ओलावृष्टि होने की आशंका व्यक्त की गई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!