बेंगलुरु भगदड़ में 11 लोगों की मौत, CM सिद्धारमैया बोले- त्रासदी के दर्द ने जीत की खुशी मिटा दी

Edited By Updated: 04 Jun, 2025 08:33 PM

cm siddaramaiah says  pain of tragedy has erased joy of victory

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) की जीत का जश्न एक भयानक हादसे में बदल गया। भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई और 33 लोग घायल हो गए।

नेशनल डेस्क: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) की जीत का जश्न एक भयानक हादसे में बदल गया। भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई और 33 लोग घायल हो गए। इस दुखद घटना ने पूरे शहर को हिला दिया और जीत की खुशी को गम में बदल दिया। इस हादसे पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम और पीएम मोदी ने दुख जताया है। 

CM सिद्धारमैया का बयान

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि 'इस त्रासदी के दर्द ने जीत की खुशी को फीका कर दिया है।' उन्होंने बताया कि स्टेडियम की क्षमता तो सिर्फ 35,000 लोगों की थी, लेकिन वहां करीब 2 से 3 लाख लोग पहुंच गए। कोई भी इतनी भीड़ की उम्मीद नहीं कर रहा था। लोग गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश करने लगे और भगदड़ मच गई।' उन्होंने साफ किया कि 'मैं इस घटना का बचाव नहीं करना चाहता, और हमारी सरकार इस पर कोई राजनीति नहीं करेगी।' साथ ही, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं, जिसकी रिपोर्ट 15 दिन के अंदर मांगी गई है।

पीएम मोदी ने भी जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि 'बेंगलुरु में हुई दुर्घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

भावनाओं में डूबा पूरा शहर

आरसीबी की पहली आईपीएल जीत के बाद शहर में जबरदस्त उत्साह था। लोग टीम के खिलाड़ियों को देखने और जश्न में शामिल होने के लिए भारी संख्या में स्टेडियम के बाहर जुटे। लेकिन इंतज़ाम कमजोर थे, और इसी कारण यह हादसा हुआ।

इस घटना के बाद, अब सवाल उठ रहे हैं कि इतने बड़े आयोजन के लिए पर्याप्त सुरक्षा और व्यवस्था क्यों नहीं की गई? सरकार ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए सख्त दिशा-निर्देश बनाए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!