IMD Alert: 3 दिसंबर से इन 10 राज्यों में कड़ाके की ठंड की आहट, शीतलहर का बड़ा खतरा

Edited By Updated: 03 Dec, 2025 11:00 AM

cold wave imd winter season rajasthan uttar pradesh delhi bihar haryana

उत्तर भारत में ठंड ने समय से पहले ही ब्रेक लगा दिया है। दिसंबर के शुरुआती दिनों में ही ठिठुरन इतनी बढ़ गई है कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों को अलर्ट मोड पर रहने की सलाह दी है। विभाग के मुताबिक, 3 दिसंबर से शीतलहर का असर तेज होगा और आने...

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत में ठंड ने समय से पहले ही ब्रेक लगा दिया है। दिसंबर के शुरुआती दिनों में ही ठिठुरन इतनी बढ़ गई है कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों को अलर्ट मोड पर रहने की सलाह दी है। विभाग के मुताबिक, 3 दिसंबर से शीतलहर का असर तेज होगा और आने वाले 4–5 दिनों तक हालात और बिगड़ सकते हैं। राजस्थान, यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के उत्तरी हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे जा सकता है।

दिल्ली में येलो अलर्ट—सुबह की सर्द हवा करेगी परेशान
राजधानी में IMD ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि सुबह के समय शीतलहर की मार ज्यादा होगी।
हवा की रफ्तार 15–20 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।
बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए खास एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

उत्तर प्रदेश: कई जिलों में दिन का तापमान 20°C के नीचे जाने की आशंका
UP में ठंड के तेवर और सख्त होने वाले हैं।
कानपुर, आगरा, इटावा, टुंडला, मुजफ्फरनगर और बाराबंकी में आज से शीतलहर के हालात बन गए हैं।
अगले हफ्ते अधिकतम तापमान भी कम होकर 20 डिग्री से नीचे जा सकता है।

बिहार: कोहरा छाएगा, ठंड बढ़ेगी
बिहार के सीमांचल इलाके-पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और कटिहार में घने कोहरे और ठंडी हवाओं का दोहरा असर दिखेगा।
IMD ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से सावधान रहने की सलाह दी है।

राजस्थान और एमपी में भी अलर्ट-शेखावटी में ठिठुरन बढ़ेगी
राजस्थान के शेखावटी क्षेत्र-सीकर, झुंझुनू और चूरू-में तापमान काफी नीचे जाने वाला है।
मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम संभाग में भी तेज हवा और गिरते तापमान से परेशानी बढ़ सकती है।
कई जगह रात का पारा 10°C से नीचे जा सकता है।

हिमाचल–उत्तराखंड: बर्फबारी और जमने वाली ठंड
उत्तराखंड के कई जिलों-नैनीताल, मसूरी और रुद्रप्रयाग-में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है।
हिमाचल प्रदेश में शिमला और मनाली में बर्फबारी के आसार हैं, जिससे सर्दी का असर और तेज होगा।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!