फिर डराने लगा कोरोना: देश में एक्टिव केस 3,000 पार, 24 घंटे में 4 की मौत

Edited By Updated: 01 Jun, 2025 10:16 AM

corona cases in the country crossed 3 000 4 died in 24 hours

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार शनिवार (31 मई, 2025) तक भारत में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,395 हो गई है जबकि पिछले 24...

नेशनल डेस्क। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार शनिवार (31 मई, 2025) तक भारत में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,395 हो गई है जबकि पिछले 24 घंटों में संक्रमण से चार लोगों की मौत हुई है।


सक्रिय मामलों का हाल: ये राज्य हैं सबसे ज़्यादा प्रभावित

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में सबसे ज़्यादा सक्रिय मामले केरल (1,336) में दर्ज किए गए हैं जिसके बाद महाराष्ट्र (467) और दिल्ली (375) का स्थान है। इसके अलावा कर्नाटक (234) और पश्चिम बंगाल (205) भी सक्रिय मामलों की सूची में शामिल हैं।

देश के आठ राज्य ऐसे हैं जहाँ कोरोना के 100 से ज़्यादा एक्टिव केस हैं:

  • केरल: 1,336
  • महाराष्ट्र: 467
  • दिल्ली: 375
  • गुजरात: 265
  • कर्नाटक: 234
  • पश्चिम बंगाल: 205
  • तमिलनाडु: 185
  • उत्तर प्रदेश: 117

पिछले 24 घंटे में हुई चार मौतें दिल्ली, केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में दर्ज की गई हैं। इसी दौरान 1,435 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर लौटे हैं।


सरकार की सलाह: चिंता की ज़रूरत नहीं

➤ सरकार ने साफ किया है कि फिलहाल चिंता की कोई ज़रूरत नहीं है क्योंकि ज़्यादातर मरीजों की हालत गंभीर नहीं है और लोग घरों पर रहकर ही अपना इलाज कर रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार हालात पर नज़र बनाए हुए है।

➤ महाराष्ट्र में शनिवार को 68 नए केस मिले जिनमें से 30 मुंबई और 15 पुणे से हैं। कल्याण डोंबिवली और रायगढ़ में भी कुछ मामले सामने आए हैं।

➤ कर्नाटक सरकार ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों को भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर ज़रूरी निर्देश दिए हैं खासकर जून में स्कूल खुलने वाले हैं।

➤ दिल्ली में एक 60 वर्षीय महिला की मौत हुई है। उनकी कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी लेकिन अधिकारियों के अनुसार उनकी मौत आंत की समस्या के कारण हुई और COVID-19 का पता इलाज के दौरान संयोग से चला।

➤ बेंगलुरु में एक 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। यह व्यक्ति कोविड पॉजिटिव था और पहले से ही कैंसर और टीबी जैसी कई बीमारियों से पीड़ित था। उसे कीमोथेरेपी भी दी जा रही थी। इसके साथ कर्नाटक में कोविड से मरने वालों की संख्या 4 हो गई है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने आश्वस्त किया है कि राज्य में टेस्ट और इलाज की पूरी सुविधा उपलब्ध है इसलिए लोगों को घबराने की ज़रूरत नहीं है। कर्नाटक सरकार ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा है कि लोग भीड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाए रखें और साफ-सफाई का ध्यान रखें ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!