कोविड-19: दिल्ली में 1447 नए मामले, 1 मरीज की मौत

Edited By Updated: 24 Jun, 2022 09:59 PM

covid 19 1447 new cases in delhi 1 patient died

दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 1447 नए मामले मिले, जबकि कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा किये गये आंकड़ों से यह जानकारी मिली। दिल्ली में संक्रमण दर (पॉजिटिविटी रेट) गिरकर

नई दिल्लीः दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 1447 नए मामले मिले, जबकि कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा किये गये आंकड़ों से यह जानकारी मिली। दिल्ली में संक्रमण दर (पॉजिटिविटी रेट) गिरकर 5.98 प्रतिशत रह गई है। संक्रमण के सभी नए मामलों का पता एक दिन पहले की गई 24,203 लोगों की जांच के बाद लगा। 

दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 19,28,841 हो गई है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,934 नए मामले दर्ज किये गये थे और इससे किसी की मौत नहीं हुई थी, लेकिन तब संक्रमण दर 8.10 प्रतिशत थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!