दिल्ली: गीता कॉलोनी में बन रही 51 फीट ऊंची हनुमान जी की मूर्ति, राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' के दिन होगा अनावरण

Edited By Updated: 09 Jan, 2024 03:20 PM

delhi 51 feet high statue of hanuman ji being built in geeta colony

देश इस समय भगवान राम के रंग में रंगा हुआ है। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजेंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मंदिर निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। राम मंदिर के उत्साह से साथ ही दिल्ली में भगवान हनुमान की 51 फीट...

नेशनल डेस्क: देश इस समय भगवान राम के रंग में रंगा हुआ है। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजेंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मंदिर निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। अयोध्या में राम मंदिर को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। हर गली से लेकर सड़क तक लोगों को राम के भजन सुनाए जा रहे हैं। राम मंदिर के उत्साह से साथ ही दिल्ली में भगवान हनुमान की 51 फीट ऊंची मूर्ति का काम भी जोरों से चला हुआ है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। 
PunjabKesari
दिल्ली की गीता कॉलोनी में भगवान हनुमान की 51 फीट उंची मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है। 22 जनवरी को राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' के दिन ही इस मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हनुमान जी के एक कंधे पर भगवान राम और दूसरी कंधे पर लक्ष्मण जी बैठे हुए हैं। हनुमान जी अपने दोनों हाथों से अपने आराध्य को पकड़े हुए हैं। मूर्ति लगभग बनकर तैयार हो चुकी है और अब इसका फिनिशिंग काम चल रहा है।  
 

अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले जटायु की मूर्ति भी अयोध्या पहुंच गई है। जटायु की मूर्ति को राम मंदिर परिसर में स्थापित की जाएगी। एनसीआर के शहर गाजियाबाद में मूर्तिकार अनिल सुतार ने जटायु की भारी मूर्ति को 3 महीने की मशक्कत के बाद बनाया। यह मूर्ति एनसीआर के शहर साहिबाबाद में बनी है और जटायु की यह 8 फुट की मूर्ति फिलवक्त अयोध्या में है। दक्षिण पश्चिमी भाग में नवरत्न कुबेर टीला पर भगवान शिव के प्राचीन मंदिर का जीर्णो‌द्धार किया गया है और वहां जटायु प्रतिमा की स्थापना की गई है।
PunjabKesari
3 महीने में बनकर तैयार हुई मूर्ति
मूर्तिकार अनिल सुतार का कहना है कि पहले मिट्टी की ढलाई की गई फिर एक्सपर्ट कमेटी ने आकर इसे देखा और अप्रूव किया। फिर इसमें दलाई का काम किया गया, अब इसे ट्रक के माध्यम से अयोध्या भेज दिया गया है। मूर्ति अयोध्या मंदिर में बने कुबेर टीला पर लगा दी गई है। जटायु की यह मूर्ति 20 फीट चौड़ी और 8 फीट ऊंची है। इसे बनाने में करीब 3 महीने का वक्त लगा था।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!