gold in underwear: गोल्ड देखकर कस्टम ऑफिसर के भी उड़े होश, महिला ने अंडरवियर में छिपा रखा था करोड़ों का सोना- VIDEO

Edited By Updated: 28 Oct, 2025 12:48 PM

delhi airport 1 kg gold found in underwear customs officials igi airport

दिल्ली एयरपोर्ट पर दो चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं, जो इस बात का सबूत हैं कि तस्करों की रचनात्मकता की कोई सीमा नहीं है। इनमें एक महिला ने अपने अंडरवियर में लगभग 1 किलो सोना छिपा रखा था, जबकि दूसरे मामले में एक यात्री ने पानी की बोतल के ढक्कन में...

नेशनल डेस्क: दिल्ली एयरपोर्ट पर दो चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं, जो इस बात का सबूत हैं कि तस्करों की रचनात्मकता की कोई सीमा नहीं है। इनमें एक महिला ने अपने अंडरवियर में लगभग 1 किलो सोना छिपा रखा था, जबकि दूसरे मामले में एक यात्री ने पानी की बोतल के ढक्कन में 170 ग्राम सोना छिपाने की कोशिश की।

अंडरवियर में 1 किलो सोना
24 अक्टूबर को म्यांमार से दिल्ली आने वाली फ्लाइट नंबर 8एम-620 से एक महिला का कस्टम अधिकारियों ने संदेह होने पर निरीक्षण किया। जांच में महिला के काले अंडरवियर से छह सोने के बिस्कुट बरामद हुए। इन बिस्कुटों का कुल वजन 996.5 ग्राम था, जिसकी बाजार कीमत 1.17 करोड़ रुपये से अधिक थी। पूछताछ में महिला ने कबूल किया कि यह सोना वह म्यांमार से तस्करी कर भारत ला रही थी।

पानी की बोतल में सोना छिपाने का जुगाड़
इसके अगले दिन, यानी 25 अक्टूबर की रात, एक पुरुष यात्री पर दुबई से दिल्ली लौटते समय कस्टम अधिकारियों की नजर पड़ी। यह शख्स फ्लाइट नंबर AI-996 से आया था। अधिकारियों ने उसे ग्रीन चैनल के एग्जिट गेट पर रोककर जांच की, जिसमें पानी की बोतल के ढक्कन में 170 ग्राम सोना बरामद हुआ। इस सोने की बाजार कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है।

इन दोनों घटनाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया कि तस्करों के पास सोने की तस्करी के अजीब और रचनात्मक तरीके हैं। वहीं, कस्टम अधिकारी लगातार चौकन्ने रहने के कारण इन प्रयासों को नाकाम कर रहे हैं। फिलहाल, दोनों मामलों की जांच जारी है और अधिकारी सभी पहलुओं का गहन अध्ययन कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!