दिल्ली: गांधी नगर इलाके में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 35 गाड़ियां मौके पर मौजूद

Edited By Updated: 06 Oct, 2022 06:48 AM

delhi massive fire breaks out at textile factory in gandhinagar

पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर बाजार में बुधवार शाम भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आग शाम करीब पांच बजकर 40 मिनट पर लगी और दमकल

नई दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर बाजार में बुधवार शाम भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आग शाम करीब पांच बजकर 40 मिनट पर लगी और दमकल की लगभग 35 गाड़ियां तथा 150 दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। 

अधिकारियों ने कहा कि अभियान रात करीब साढ़े 10 बजे तक भी जारी था। उन्होंने कहा कि आग नेहरू लेन की एक दुकान में लगी, जहां मुख्य रूप से कपड़े और होजरी की दुकानें हैं लेकिन अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘शाम करीब पांच बजकर 40 मिनट पर फोन पर आग लगने की सूचना मिली और दमकल की कुल 35 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।'' उन्होंने कहा कि संकरी गलियों के कारण और आसपास पानी के स्रोत की नहीं होने की वजह से अभियान में बाधा आई तथा दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल से दूर खड़ा करना पड़ा। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘गांधीनगर के कपड़ा बाजार में लगी आग की यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। दमकलकर्मी आग बुझाने में लगे हैं। घटना की पूरी जानकारी जिला प्रशासन से ले रहा हूं। भगवान श्रीराम सबका भला करें।'' 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!