कांग्रेस ने AI पर प्रधानमंत्री के 'मानव' दृष्टिकोण को लेकर कटाक्ष किया

Edited By Updated: 19 Feb, 2026 06:14 PM

congress takes a dig at pm s  human  approach to ai

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कृत्रिम मेधा (एआई) का 'मानव' दृष्टिकोण सामने रखे जाने के बाद बृहस्पतिवार को उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह 'एक्रोनिम इन्फेक्शन' है जिसका कोई इलाज नहीं है। रमेश ने 'एक्स' पर एक पोस्ट...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कृत्रिम मेधा (एआई) का 'मानव' दृष्टिकोण सामने रखे जाने के बाद बृहस्पतिवार को उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह 'एक्रोनिम इन्फेक्शन' है जिसका कोई इलाज नहीं है। रमेश ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''प्रधानमंत्री ने एआई के लिए अपने 'मानव' दृष्टिकोण का खुलासा किया। इस 'एक्रोनिम इन्फेक्शन' (शब्दों को संक्षिप्त रूप से कहने का संक्रमण) का कोई इलाज नहीं है।"

<

>

प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को एआई के लिए एक दृष्टिकोण भी प्रस्तुत किया और इसे 'मानव' नाम दिया, जिसमें 'एम' का अर्थ 'मोरल एंड इथिकल सिस्टम्स' (नैतिक एवं नीतिपरक प्रणालियां), 'ए' से तात्पर्य 'अकाउंटेबल गर्वनेंस' (जवाबदेह शासन), 'एन' से तात्पर्य 'नेशनल सॉवेरिनिटी' (राष्ट्रीय संप्रभुता), 'ए' से तात्पर्य 'एक्सेसबल इंड इन्क्लूसिव' (सुलभ और समावेशी) और 'वी' से तात्पर्य 'वैलिड एंड लेजिटिमेट' (वैध और कानूनी) है। उन्होंने कहा, ''हमारे पास प्रतिभा भी है। हमारे पास ऊर्जा क्षमता और नीतिगत स्पष्टता भी है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस शिखर सम्मेलन में भारत की तीन कंपनियों ने अपने एआई मॉडल और ऐप्लिकेशन पेश किए हैं। ये मॉडल हमारे युवाओं की प्रतिभा को दर्शाते हैं। ये उन समाधानों को भी दिखाते हैं जो भारत दुनिया को दे रहा है।'' 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!