Edited By Parveen Kumar,Updated: 15 Feb, 2025 10:41 PM

दिल्ली में शनिवार का दिन इस मौसम का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नेशनल डेस्क : दिल्ली में शनिवार का दिन इस मौसम का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबित, इससे पहले मौसम का सबसे गर्म दिन 11 फरवरी को दर्ज किया गया था और इस दौरान अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा था।
मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को धुंध छाए रहने और अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 डिग्री सेल्सियस और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शाम सात बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 183 दर्ज किया गया, जो ‘‘मध्यम'' श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा', 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक', 101 से 200 के बीच ‘मध्यम', 201 से 300 के बीच ‘खराब', 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर' माना जाता है।