Rain Alert: देशभर में मौसम का यू-टर्न: अगले 5-6 दिनों तक भारी बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, 60 KMPH की रफ्तार से आएगी आंधी

Edited By Updated: 16 Mar, 2026 08:45 AM

imd alert western disturbance rain thunderstorm gusty wind strom wind de

देश के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है, जिससे मार्च की तपती गर्मी झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने और हवा के ऊपरी दबाव के...

नेशनल डेस्क:  देश के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है, जिससे मार्च की तपती गर्मी झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने और हवा के ऊपरी दबाव के कारण पूरे देश में मौसमी गतिविधियों में भारी बदलाव आया है। रविवार को हुई बूंदाबांदी ने जहां पारे को नीचे गिराया है, वहीं आने वाले पूरे हफ्ते आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि का दौर जारी रहने की संभावना है।

अगले 5-6 दिनों तक भारी बारिश- धूल भरी आंधी का साया
हिमालयी क्षेत्रों में कुदरत का दोहरा रंग देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी का अनुमान है, जबकि निचले इलाकों में बारिश ठंडक बढ़ाएगी। मैदानी राज्यों की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कुदरत का रौद्र रूप दिख सकता है। 

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन राज्यों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो कुछ स्थानों पर 70 किलोमीटर तक की प्रचंड गति पकड़ सकती हैं। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अगले 5-6 दिनों तक भारी बारिश और गरज-चमक का सिलसिला थमने वाला नहीं है।

पारा गिरेगा और फिजां में घुलेगी ठंडक
भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर यह है कि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट आ सकती है। हालांकि, यह राहत अस्थायी होगी और इसके बाद तापमान धीरे-धीरे फिर चढ़ना शुरू होगा। मध्य और पूर्वी भारत के साथ-साथ महाराष्ट्र और गुजरात में भी पारे में 2 से 4 डिग्री की कमी दर्ज की जाएगी, जिससे चिलचिलाती धूप से बेहाल लोगों को "कूल-कूल" अहसास होगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 17 मार्च की रात से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है, जो बारिश की इन गतिविधियों को और तेज कर देगा।

दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार तक मौसम का हाल
राजधानी दिल्ली में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम काफी खुशनुमा रहने वाला है। 18 मार्च को दिल्ली में हल्की बारिश और तेज हवाओं के झोंके चलने की उम्मीद है, जिससे तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी 15 और 16 मार्च को ओलावृष्टि और बिजली गिरने की प्रबल आशंका है, विशेषकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान का असर ज्यादा दिख सकता है। उधर, बिहार और झारखंड में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और 50 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली हवाएं किसानों की चिंता बढ़ा सकती हैं, इसलिए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!