Delhi AQI level: दिल्ली में AQI पहुंचा 300 के पार! सांस लेना हुआ दूभर, जानें आपके इलाके का क्या है हाल?

Edited By Updated: 22 Jan, 2026 10:48 AM

delhi s aqi crosses 300 breathing becomes difficult in delhi

दिल्ली में वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार को ‘बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई और AQI 313 रहा। CPCB ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है जबकि अधिकतम...

नेशनल डेस्क: दिल्ली में वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार को ‘बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई और AQI 313 रहा। CPCB ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है जबकि अधिकतम तापमान के करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पालम में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है जबकि लोधी रोड में यह 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे है। रिज स्टेशन ने 9.2 डिग्री सेल्सियस का न्यूनतम तापमान दर्ज किया जो सामान्य तापमान से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम है जबकि आयानगर में यह 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत रही।

IMD ने बृहस्पतिवार को मध्यम कोहरा रहने और शुक्रवार को गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा', 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक', 101 से 200 के बीच ‘मध्यम', 201 से 300 के बीच ‘खराब', 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर' माना जाता है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!