गहलोत के बाद अब दिल्ली पहुंचे दिग्विजय सिंह, पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज करेंगे नामांकन दाखिल

Edited By Updated: 29 Sep, 2022 09:19 AM

digvijay singh reached delhi will file nomination post of party president

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह बुधवार रात केरल से दिल्ली पहुंचे। जहां वह पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज वीरवार को अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह बुधवार रात केरल से दिल्ली पहुंचे। जहां वह पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज वीरवार को अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दिग्विजय सिंह आज पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे और नामांकन पत्र लेंगे हालांकि सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं लेकिन वो 30 सितंबर को अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे क्योंकि सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी (CEC) अध्यक्ष फिलहाल दिल्ली से बाहर हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल भी केरल से दिल्ली आने वाली उसी उड़ान में थे, जिसमें सिंह सवार हुए।

सिंह और वेणुगोपाल पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में भाग ले रहे थे। यह यात्रा इस समय केरल में है। सूत्रों ने बताया कि सिंह रात में अपने समर्थकों के साथ बैठक करेंगे और संभवत: वीरवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 30 सितंबर तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है।

वहीं दूसरी ओर, राजस्थान कांग्रेस में मचे घमासान का हल करने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी बुधवार देर रात दिल्ली पहुंच गए। ऐसे में आज उनकी सोनिया गांधी से मुलाकात हो सकती है। अशोक गहलोत ने दिल्ली पहुंचने के बाद पत्रकारों से भी बात की। उन्होंने कहा कि वे सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। साथ ही गहलोत ने कहा, 'हमारे दिन में जो नंबर वन होता है, हम उसकी अगुवाई में काम करते हैं। हम सोनिया गांधी के नेतृत्व में आगे भी एकजुट रहेंगे। कांग्रेस में अनुशासन हमेशा रहा है।'

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!