Dhanteras 2025: घर में झाड़ू रखने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना कंगाली का बन सकता है कारण

Edited By Updated: 19 Oct, 2025 01:37 PM

do you keep the broom in this manner at home it could lead to poverty

धनतेरस पर नया झाड़ू लाना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को घर में छिपाकर रखना चाहिए और कभी सीधे खड़ा नहीं करना चाहिए। इसे सूर्योदय के बाद लगाना शुभ होता है, जबकि संध्या या रात में वर्जित है। झाड़ू रखने की सबसे शुभ दिशा...

नेशनल डेस्क : धनतेरस का त्योहार इस साल 18 अक्टूबर, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन घर में सोना, चांदी और अन्य धन-संपत्ति के साथ-साथ नया झाड़ू लाना भी शुभ माना जाता है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू केवल सफाई का साधन नहीं है, बल्कि इसे सही तरीके से रखने और प्रयोग करने से घर में सुख-समृद्धि और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

1. झाड़ू को हमेशा छिपाकर रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को घर में खुले स्थान पर रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन की आवक पर असर पड़ता है। इसलिए झाड़ू को दरवाजे के पीछे, पलंग के नीचे या किसी छिपे स्थान पर रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Dhanteras 2025: धनतेरस पर सोना-चांदी नहीं इस चीज की हुई सबसे ज्यादा बिक्री, जानकर उड़ जाएंगी होश

2. झाड़ू को कभी सीधा खड़ा न करें

झाड़ू को भूलकर भी सीधे खड़ा करना ठीक नहीं माना जाता। घर में खड़ा झाड़ू रखने से आर्थिक अस्थिरता और परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसे सही तरीके से रखने से ही मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

3. झाड़ू लगाने का समय

संध्या और रात के समय झाड़ू लगाना वर्जित है। सूर्योदय के बाद झाड़ू लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और धन-संपत्ति में वृद्धि होती है। वास्तु के अनुसार, झाड़ू का सही समय और तरीके से ही प्रयोग करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Gold Alert: आज रात होगा कुछ बड़ा... मुख्य अर्थशास्त्री ने सोने के निवेशकों को दी बड़ी चेतावनी

4. झाड़ू रखने की सही दिशा

घर में झाड़ू रखने के लिए सबसे शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और पश्चिम मानी जाती है। इन दिशाओं में रखी झाड़ू घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करती है, खर्चों में कमी लाती है और संपन्नता बढ़ाती है। किचन के पास या मुख्य द्वार के सामने झाड़ू रखना शुभ नहीं माना जाता।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!