दिल्ली की हवा सोनिया गांधी की सेहत के लिए ठीक नहीं, डॉक्टरों की सलाह-कुछ दिन रहें शहर से दूर

Edited By Updated: 20 Nov, 2020 01:19 PM

doctors advise sonia to stay out of delhi for some time

दिल्ली में वायु प्रदूषण के हालात गंभीर होने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में संक्रमण की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने कुछ दिनों के लिए राष्ट्रीय राजधानी से दूर रहने की सलाह दी है। पार्टी सूत्रों ने शुक्रवार को यह...

नेशनल डेस्क: दिल्ली में वायु प्रदूषण के हालात गंभीर होने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में संक्रमण की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने कुछ दिनों के लिए राष्ट्रीय राजधानी से दूर रहने की सलाह दी है। पार्टी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी कुछ दिनों के लिए गोवा या चेन्नई में रह सकती हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार दोपहर सोनिया के दिल्ली से रवाना होने की संभावना है। उनके साथ राहुल गांधी या प्रियंका गांधी वाड्रा भी जा सकते हैं।

PunjabKesari

सूत्रों का कहना है कि गत अगस्त महीने में अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद से सोनिया गांधी चिकित्सा निगरानी में हैं और डॉक्टर उनके सीने में सक्रमण के लगातार बने रहने से चिंतित हैं। खासकर उनकी चिंता इस बात को लेकर है कि दिल्ली में वायु प्रदषण की मौजूदा स्थिति उनकी सेहत के प्रतिकूल है।

PunjabKesari

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि वायु प्रदूषण के कारण सोनिया के सीने में संक्रमण और अस्थमा बढ़ गया है और डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों के लिए दिल्ली से बाहर जाने की सलाह दी है। सोनिया गांधी ऐसे समय दिल्ली से बाहर जा रही हैं जब बिहार चुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर पार्टी के भीतर से ही आत्मचिंतन की मांग उठ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष 30 जुलाई को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं जहां से कुछ दिनों बाद उन्हें छुट्टी मिली थी। फिर 12 सितंबर को वह अपनी नियमित चिकित्सा जांच के लिए विदेश गईं थीं और उनके साथ बेटे राहुल गांधी भी गए थे। इस कारण दोनों संसद के मानसून सत्र में शामिल नहीं हो सके थे।

PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!