Google पर भूलकर भी मत सर्च करना 'Epstein Files', जानिए चौंका देने वाली वजह

Edited By Updated: 24 Feb, 2026 05:57 PM

dont ever search epstein files on google know the shocking reason

हाल ही में इंटरनेट पर “Epstein Files” तेजी से ट्रेंड कर रहा है, लेकिन इसके नाम पर साइबर अपराधी लोगों को फंसाने का मौका खोज रहे हैं। फर्जी वेबसाइटें दिखने में भरोसेमंद लगती हैं और लॉगिन मांगती हैं। यूजर यदि Gmail या सोशल मीडिया अकाउंट से साइन इन कर...

नेशनल डेस्क : आजकल इंटरनेट पर 'Epstein Files' शब्द बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। लोग इस विषय पर अधिक जानकारी पाने के लिए गूगल और अन्य सर्च इंजनों का सहारा ले रहे हैं। लेकिन विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इसी बढ़ती जिज्ञासा का फायदा साइबर अपराधी उठा रहे हैं। केवल एक क्लिक ही आपके निजी डेटा को खतरे में डाल सकता है।

ट्रेंडिंग विषय बना साइबर जाल

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि जब कोई यूजर Epstein Files से जुड़ी खबरें या दस्तावेज खोजता है, तो उसे कई वेबसाइटों के लिंक दिखाई देते हैं। ये वेबसाइटें देखने में बिल्कुल वास्तविक मीडिया या आधिकारिक स्रोत जैसी लगती हैं। लेकिन हकीकत में इनमें से कई साइट्स फर्जी होती हैं, जिन्हें केवल लोगों को फंसाने के लिए तैयार किया गया है। अक्सर इन साइट्स पर लिखा होता है कि पूरी फाइल देखने के लिए अपनी Gmail या अन्य ईमेल आईडी से लॉगिन करें। जैसे ही यूजर अपना ईमेल और पासवर्ड डालता है, उसकी जानकारी सीधे हैकर्स के हाथ में चली जाती है।

यह भी पढ़ें - शराब नहीं पीने के बावजूद भारतीय को 'फैटी लिवर', पीने वाले विदेशी का लिवर स्वस्थ, जानें क्यों हैं ऐसा?

डेटा चोरी और ब्लैकमेल का खतरा

एक बार हैकर्स को आपके ईमेल अकाउंट तक पहुंच मिल जाने के बाद वे आपके कांटैक्ट्स, निजी मैसेज, बैंकिंग जानकारी और अन्य संवेदनशील डेटा तक भी पहुंच सकते हैं। कई बार अकाउंट का पूरा कंट्रोल अपने हाथ में लेकर वे रिश्वत, धोखाधड़ी या ब्लैकमेल जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। यानी केवल एक क्लिक से आपका बड़ा नुकसान हो सकता है।

सुरक्षित रहने के तरीके

विशेषज्ञों ने कुछ आसान उपाय बताए हैं, जिससे यूजर ऑनलाइन सुरक्षित रह सकते हैं:

  1. वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करने से पहले URL जरूर जांचें। अगर साइट संदिग्ध लगे या अचानक लॉगिन की मांग करे, तो तुरंत बाहर निकल जाएं।
  2. किसी भी अनजान वेबसाइट पर Gmail या सोशल मीडिया अकाउंट से लॉगिन करने से बचें।
  3. अपने अकाउंट की सुरक्षा के लिए 2FA (Two-Factor Authentication) चालू रखें। यह पासवर्ड लीक होने पर भी आपके अकाउंट को सुरक्षित रखता है।
  4. मजबूत और नियमित रूप से बदलने वाले पासवर्ड का इस्तेमाल करें, जिसे अनुमान लगाना मुश्किल हो।

सावधानी ही सुरक्षा

इंटरनेट पर हर दिन नए ट्रेंड आते हैं, लेकिन हर लिंक भरोसेमंद नहीं होता। केवल जानकारी पाने की उत्सुकता में किसी संदिग्ध साइट पर क्लिक करना भारी पड़ सकता है। ऑनलाइन दुनिया में आपकी सावधानी और सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!