Egg Price : मिडिल ईस्ट जंग के बीच सस्ते हुए अंडे, जानें नए दाम

Edited By Updated: 15 Mar, 2026 11:30 PM

egg prices eggs become cheaper amidst middle east conflict check the new rates

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर अब भारतीय बाजारों पर भी दिखाई देने लगा है। Iran और Israel के बीच बढ़ते तनाव के कारण भारत से खाड़ी देशों को होने वाले अंडों के निर्यात पर गंभीर असर पड़ा है। समुद्री मार्गों में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं और परिवहन...

नेशनल डेस्क : पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर अब भारतीय बाजारों पर भी दिखाई देने लगा है। Iran और Israel के बीच बढ़ते तनाव के कारण भारत से खाड़ी देशों को होने वाले अंडों के निर्यात पर गंभीर असर पड़ा है। समुद्री मार्गों में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं और परिवहन बाधाओं की वजह से निर्यात लगभग रुक गया है, जिसका सीधा प्रभाव घरेलू बाजार की कीमतों पर पड़ा है।

अंडों की कीमतों में तेज गिरावट

निर्यात ठप होने के कारण देश के कई हिस्सों में अंडों की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मुंबई जैसे बड़े बाजारों में थोक कीमतें पहले करीब 8.25 रुपये प्रति अंडे तक थीं, लेकिन अब इनमें काफी कमी आ गई है। थोक बाजार में फिलहाल 100 अंडों की कीमत करीब 500 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं खुदरा बाजार में भी गिरावट साफ दिखाई दे रही है। पहले जो अंडे 8 से 9 रुपये प्रति पीस बिकते थे, अब वे करीब 5.80 से 6 रुपये के बीच मिल रहे हैं।

खाड़ी देशों को रोजाना होती थी बड़ी सप्लाई

जानकारी के मुताबिक भारत से हर दिन करीब एक करोड़ अंडों का निर्यात खाड़ी देशों में किया जाता था। इनमें United Arab Emirates, Oman और Bahrain प्रमुख बाजार रहे हैं। लेकिन मौजूदा हालात में समुद्री रास्तों में जोखिम और लॉजिस्टिक समस्याओं के कारण इन देशों को होने वाली सप्लाई प्रभावित हो गई है।

पोल्ट्री उद्योग पर बढ़ा दबाव

अंडों की कीमतों में आई इस गिरावट ने पोल्ट्री उद्योग से जुड़े कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। निर्यात रुकने से बाजार में सप्लाई बढ़ गई है, जिससे उत्पादकों को लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। जहां एक ओर कम कीमतों से उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है, वहीं दूसरी ओर पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह स्थिति आर्थिक नुकसान का कारण बनती जा रही है। उद्योग से जुड़े लोग उम्मीद कर रहे हैं कि हालात सामान्य होने पर निर्यात फिर से शुरू होगा और बाजार में संतुलन लौटेगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!