नशे में धुत कांस्टेबल ने पुलिस कमिश्नर के सरकारी बंगले के गेट में मारी टक्कर, गिरफ्तार

Edited By Updated: 04 Nov, 2026 01:00 PM

drunk constable rams into gate police commissioner official bungalow arrested

पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के सरकारी बंगले के गेट में एक कांस्टेबल ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी कार से टक्कर मार दी। इस घटना के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुणेः पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के सरकारी बंगले के गेट में एक कांस्टेबल ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी कार से टक्कर मार दी। इस घटना के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम को छावनी इलाके में स्थित पुलिस आयुक्त के सरकारी आवास पर हुई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों के अनुसार जब कांस्टेबल ने पुलिस आयुक्त के घर के गेट पर कार मारी तब वह गाड़ी में अकेला था। 

कुमार ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''घटना के समय कांस्टेबल कथित तौर पर शराब के नशे में था। उसका अनुशासनहीनता का पुराना रिकॉर्ड है और वह पहले भी कई अपराधों में शामिल रहा है। उसे 2025 में निलंबित किया गया था और 2026 में बहाल कर दिया गया था।''

पुलिस ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी जूझ रहा है। उसे हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!