E85 Petrol Launch: लॉन्च हुआ 85% इथेनॉल वाला फ्यूल, पेट्रोल से 20 रुपए सस्ता

Edited By Updated: 05 Jun, 2026 09:51 PM

e85 petrol launch fuel with 85 ethanol launched

सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के लिए तैयार उच्च-एथनॉल मिश्रण वाले ईंधन ई85 को सामान्य पेट्रोल की तुलना में 20 रुपये प्रति लीटर की छूट पर शुक्रवार को पेश किया। यह ईंधन शुरू में चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध होगा और इसका उपयोग केवल फ्लेक्स-फ्यूल...

नेशनल डेस्क : सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के लिए तैयार उच्च-एथनॉल मिश्रण वाले ईंधन ई85 को सामान्य पेट्रोल की तुलना में 20 रुपये प्रति लीटर की छूट पर शुक्रवार को पेश किया। यह ईंधन शुरू में चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध होगा और इसका उपयोग केवल फ्लेक्स-फ्यूल इंजन से लैस वाहनों में ही किया जा सकता है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यहां इंडियन ऑयल के एक पेट्रोल पंप पर ई85 ईंधन का अनावरण किया।

इस ईंधन की देशभर के 48 सार्वजनिक क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर की बिक्री की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना दिसंबर 2026 तक इसकी उपलब्धता को 500 पेट्रोल पंप तक और दिसंबर 2027 तक लगभग 5,000 पेट्रोल पंप तक विस्तारित करने की है। ई85 ईंधन में 80-85 प्रतिशत एथनॉल और 14-19 प्रतिशत पेट्रोल होता है। हालांकि इसका इस्तेमाल केवल फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों में ही किया जा सकता है जो ई20 से लेकर ई100 तक विभिन्न मिश्रण वाले ईंधनों पर चलने में सक्षम होते हैं। इसमें उन्नत इंजन नियंत्रण इकाई (ईसीयू) लगी होती है, जो पेट्रोल में एथनॉल की अलग-अलग मात्रा के हिसाब से अपना अनुकूलन खुद कर सकती है। 

पुरी ने कहा कि ई85 बुनियादी ढांचे के विस्तार से भारत में एथनॉल के समग्र मिश्रण स्तर को 2030-31 तक लगभग 26 प्रतिशत तक बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ई85 की कीमत पारंपरिक पेट्रोल से लगभग 20 रुपये प्रति लीटर कम तय की है, ताकि घरेलू स्तर पर उत्पादित एथनॉल का लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा सके।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!