Edited By Rohini Oberoi,Updated: 02 Dec, 2025 10:08 AM

देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ घंटों के दौरान भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। आज सुबह बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में भूकंप के तेज़ झटके आए वहीं सोमवार रात को हरियाणा में भी हल्के झटके महसूस किए गए...
नेशनल डेस्क। देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ घंटों के दौरान भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। आज सुबह बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में भूकंप के तेज़ झटके आए वहीं सोमवार रात को हरियाणा में भी हल्के झटके महसूस किए गए थे।
बंगाल की खाड़ी में भूकंप का केंद्र
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology - NCS) ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया- भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 दर्ज की गई। यह झटका आज सुबह 07:26 पर महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर 35 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप के झटके तेज़ थे जिससे तटीय क्षेत्रों के लोग दहशत में आ गए। हालांकि फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
यह भी पढ़ें: Baba Vanga Predictions 2026: बाबा वेंगा की 2026 की इन डरावनी भविष्यवाणियों ने दुनिया में मचाया हड़कंप, जानें क्या होगा 2026 में?
सोमवार रात हरियाणा में भी कांपी धरती
बंगाल की खाड़ी में भूकंप की इस घटना से पहले सोमवार की देर रात हरियाणा में भी धरती हिली थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार हरियाणा में भूकंप की तीव्रता 3.2 बताई गई। यह झटका रात 9:22 बजे आया था। इसका केंद्र सोनीपत जिले में 5 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
भारत में हालिया गतिविधियां
इन झटकों से पहले भारत में 21 नवंबर को भी 4.3 तीव्रता का एक भूकंप दर्ज किया गया था जो रात 02:41 बजे 10 किलोमीटर की गहराई में आया था। स्थानीय प्रशासन के अनुसार हरियाणा में भी किसी तरह की बड़ी क्षति की कोई जानकारी सामने नहीं आई है और स्थिति नियंत्रण में है। भूवैज्ञानिकों ने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है।