Earthquake: एक पल में मच गया हड़कंप… इस राज्य में महसूस किए गए भूकंप के तेज़ झटके, दहशत में लोग घरों से निकले बाहर

Edited By Updated: 31 Jan, 2026 09:28 AM

earthquake tremors in rajasthan create panic people flee homes

राजस्थान के इकलौते हिल स्टेशन और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माउंट आबू में शुक्रवार शाम भूकंप के झटकों ने लोगों को खौफजदा कर दिया। शाम करीब 7:30 बजे जब लोग अपने घरों में भोजन या रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे तभी अचानक जमीन हिलने लगी। हालांकि राहत की बात...

Earthquake : राजस्थान के इकलौते हिल स्टेशन और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माउंट आबू में शुक्रवार शाम भूकंप के झटकों ने लोगों को खौफजदा कर दिया। शाम करीब 7:30 बजे जब लोग अपने घरों में भोजन या रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे तभी अचानक जमीन हिलने लगी। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

पहाड़ चटकने जैसी आवाज से मचा हड़कंप

भूकंप का अनुभव काफी डरावना था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झटके महसूस होने से ठीक पहले बादलों की जोरदार गर्जना या पहाड़ों के चटकने जैसी भयानक आवाज सुनाई दी। भूकंप के झटके करीब 5 से 7 सेकंड तक महसूस किए गए। स्थानीय निवासी नागेंद्र पांचाल ने बताया कि वे कुर्सी पर बैठे थे तभी अचानक जोरदार आवाज आई। आवाज सुनते ही लोग घबराकर खुले मैदानों और सड़कों की ओर दौड़ पड़े। एक अन्य निवासी रविंद्र पाटिल ने बताया कि वे खाना खाने बैठे ही थे कि गड़गड़ाहट शुरू हो गई और उन्हें घर से बाहर भागना पड़ा।

इन इलाकों में भी महसूस हुए झटके

भूकंप का असर केवल मुख्य शहर तक सीमित नहीं था बल्कि आसपास के ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में भी इसे महसूस किया गया:

विज्ञान की नजर से: क्यों हिलती है धरती?

भूकंप आना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसका मुख्य कारण पृथ्वी की आंतरिक संरचना में होने वाली हलचल है।

  1. टेक्टोनिक प्लेट्स: पृथ्वी की सतह कई बड़ी प्लेटों (Tectonic Plates) पर टिकी है। ये प्लेटें हमेशा धीमी गति से खिसकती रहती हैं।

  2. ऊर्जा का विस्फोट: जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं या एक-दूसरे पर दबाव बनाती हैं तो ऊर्जा का भारी भंडार जमा हो जाता है। जब यह दबाव अचानक रिलीज होता है तो लहरें पैदा होती हैं जिसे हम भूकंप कहते हैं।

  3. अन्य कारण: ज्वालामुखी विस्फोट या जमीन के अंदर गैसों का अत्यधिक दबाव भी कई बार झटकों का कारण बनता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!