हसीना के भारत भागने का वीडियो बनाने वाले एयरफोर्स अफसर की संदिग्ध मौत, तुराग नदी में मिला शव

Edited By Updated: 31 Oct, 2026 12:49 PM

ex air force officer s body recovered from turag river

शेख हसीना के भारत आने का वीडियो बनाने वाले पूर्व बांग्लादेशी एयरफोर्स अधिकारी केएम तौसीफ सौरी का शव ढाका की तुराग नदी में मिला। नौकरी गंवाने के बाद उन्होंने RAW से जुड़े आरोपों को प्रोपेगेंडा बताया था। पिता ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन मौत की...

Dhaka: बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत आने का वीडियो बनाने वाले पूर्व वायुसेना अधिकारी केएम तौसीफ सौरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव 28 अक्टूबर को ढाका की तुराग नदी में मिला। बांग्लादेशी अखबार 'द डेली स्टार' के मुताबिक, शव राजाबाड़ी घाट के पास मिला था। सौरी ने सफेद पैंट और काली शर्ट पहनी हुई थी। शुरुआत में पुलिस उनकी पहचान नहीं कर सकी। बाद में जेब से मिले आईफोन की मदद से उनकी पहचान हुई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शहीद सुहरावर्दी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।

 

हसीना का वीडियो बनाने के बाद गई थी नौकरी
5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना की सरकार गिर गई थी। इसके बाद हसीना हेलिकॉप्टर से भारत आ गई थीं। उनके देश छोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस घटना के कुछ समय बाद सितंबर 2024 में सौरी को वायुसेना से हटा दिया गया। उनके पिता इनायतुल करीम हेलाल के मुताबिक, परिवार को बताया गया था कि उन्हें अनुशासन संबंधी कारणों से सेवा से हटाया गया है। हालांकि, परिवार ने उनके अच्छे सेवा रिकॉर्ड का हवाला देते हुए इस कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। सौरी करीब 200 घंटे विमान उड़ा चुके थे। वहीं, वायुसेना ने कहा था कि उनकी सेवा समाप्त करने का हसीना के वीडियो से कोई संबंध नहीं था और यह कार्रवाई नियमों के तहत की गई थी।

 

बांग्लादेशी अखबार 'अमर देश' ने दावा किया था कि वायुसेना की जांच में कुछ अधिकारियों के भारत की खुफिया एजेंसी RAW से संबंध सामने आए हैं। हालांकि, बांग्लादेश के सैन्य जनसंपर्क निदेशालय ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। जुलाई 2026 में सौरी 'स्पीक विद राशिद' पॉडकास्ट में शामिल हुए थे। उनसे पूछा गया कि क्या हसीना का वीडियो बनाने की वजह से उनकी नौकरी गई थी? उन्होंने जवाब दिया था कि ऐसा हो सकता है। RAW से संबंधों के आरोपों पर उन्होंने कहा था कि यह रिपोर्ट प्रोपेगेंडा थी और उनके खिलाफ गलत बातें फैलाई गई थीं। इसी पॉडकास्ट में सौरी ने 21 जुलाई 2025 को ढाका के मिलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज में हुए लड़ाकू विमान हादसे की जांच पर भी सवाल उठाए थे। इस दुर्घटना में 37 लोगों की मौत हुई थी और 170 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। उन्होंने विमान के रखरखाव और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे।

 

पिता ने जताई हत्या की आशंका
सौरी के पिता इनायतुल करीम हेलाल ने बताया कि पॉडकास्ट वायरल होने के बाद उनका बेटा अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित रहने लगा था। वह कभी-कभी डर लगने की बात करता था, लेकिन इसकी वजह नहीं बताता था।'ढाका ट्रिब्यून' के मुताबिक, पिता और चचेरी बहन ने सौरी की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, अभी तक हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही उनकी मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!