30 हजार करोड़ की संपत्ति पर घमासान युद्ध! करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड की प्रॉपर्टी को लेकर छिड़ा पारिवारिक विवाद

Edited By Updated: 26 Jul, 2025 05:24 PM

family dispute broke out over karisma kapoor s ex husband s property

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत के बाद उनकी संपत्ति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर और उनकी मां रानी कपूर में बहस छिड़ गयई है। मामला संजय कपूर की शेयर होल्डिंग वाली कंपनी Sona...

नेशनल डेस्क : करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत के बाद उनकी संपत्ति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर और उनकी मां रानी कपूर में बहस छिड़ गयई है। मामला संजय कपूर की शेयर होल्डिंग वाली कंपनी Sona Comstar और उनकी लगभग 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति से जुड़ा है।

संजय कपूर की मौत 12 जून को इंग्लैंड में एक पोलो मैच खेलते समय हुई थी। उनकी मौत के बाद उनकी मां रानी कपूर ने आरोप लगाया कि उनकी भावनात्मक स्थिति का फायदा उठाकर कंपनी ने उन्हें बाहर कर दिया और कई कागजातों पर हस्ताक्षर करवा लिए। रानी कपूर का दावा है कि उन्हें उनके अपने बैंक खातों का एक्सेस तक नहीं दिया जा रहा है।

कंपनी का जवाब

सोना कॉमस्टार ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। कंपनी ने कहा कि संजय कपूर की मौत के बाद रानी कपूर से किसी भी तरह के दस्तावेज पर साइन नहीं कराए गए। साथ ही कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि रानी कपूर साल 2019 से न तो कंपनी की शेयरहोल्डर हैं और न ही डायरेक्टर। कंपनी ने बताया कि सभी एजीएम बैठकें समय पर और नियमों के अनुसार हुईं। इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर को कंपनी की प्रमोटर फर्म Aureus Investments Pvt. Ltd. की ओर से नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है, और इसे SEBI से भी मंजूरी मिल चुकी है।

संजय की मां रानी कपूर की अपील

रानी कपूर ने इस मामले को सुलझाने के लिए सेबी से अपील की है। वहीं, कंपनी का कहना है कि रानी कपूर का शेयरहोल्डर होने का दावा गलत है।

संजय कपूर की नेटवर्थ और संपत्ति

संजय कपूर एक बड़े उद्योगपति थे। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 10,300 करोड़ रुपये (करीब 1.2 बिलियन डॉलर) से 13,000 करोड़ रुपये के बीच थी। वहीं, उनकी होल्डिंग वाली कंपनी सोना कॉमस्टार की वैल्यूएशन अभी करीब 31,000 करोड़ रुपये है। इसी हिस्सेदारी को लेकर मां और पत्नी में टकराव चल रहा है।

क्या करिश्मा कपूर को भी मिलेगा हिस्सा?

करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक साल 2016 में हो गया था। तलाक के समय ही दोनों के बीच सेटलमेंट हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करिश्मा को तब एक घर और करीब 70 करोड़ रुपये मिले थे, साथ ही बच्चों के लिए 14-14 करोड़ रुपये का बॉन्ड भी दिया गया था। इसलिए मौजूदा संपत्ति विवाद में करिश्मा कपूर का कोई हिस्सा नहीं बनता।

संजय कपूर की मौत के बाद अब उनकी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर और मां रानी कपूर के बीच कानूनी जंग छिड़ गई है, जिसका फैसला कोर्ट और सेबी के हस्तक्षेप से ही होगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!