Edited By Rohini Oberoi,Updated: 17 Jul, 2026 03:27 PM

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक शादी समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब विवाह की रस्में पूरी होने से ठीक पहले पुलिस ने मंडप में एंट्री मारी। शादी के जोड़े में सजे-धजे दूल्हे को इंदौर पुलिस ने ऐन वक्त पर हिरासत में ले लिया और अपने साथ इंदौर ले...
Sehore Groom Arrested : मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक शादी समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब विवाह की रस्में पूरी होने से ठीक पहले पुलिस ने मंडप में एंट्री मारी। शादी के जोड़े में सजे-धजे दूल्हे को इंदौर पुलिस ने ऐन वक्त पर हिरासत में ले लिया और अपने साथ इंदौर ले आई। दूल्हे की इस तरह सरेआम गिरफ्तारी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
बता दें कि आरोपी दूल्हे पर इंदौर की एक युवती ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण (दुष्कर्म) करने का बेहद गंभीर आरोप लगाया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी दूल्हे की पहचान रवि विश्वकर्मा के रूप में हुई है। वहीं पुलिस जांच और दर्ज शिकायत के अनुसार यह पूरा मामला एकतरफा धोखे और जालसाजी का है।
यह भी पढ़ें: अलवर में देर रात बड़ा हादसा: मोबाइल शोरूम में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का सामान
रवि अक्सर इंदौर के चंदन नगर इलाके में रहने वाली अपनी बहन के घर आता-जाता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाली एक युवती से हुई। रवि ने धीरे-धीरे युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। पीड़िता का आरोप है कि रवि ने उसके साथ शादी करने का पक्का वादा किया था और इसी बहाने उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए लेकिन जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो रवि अपने वादे से पूरी तरह मुकर गया और सीहोर में दूसरी जगह शादी तय कर ली।
युवती को जब पता चला कि रवि चोरी-छिपे सीहोर में किसी और से शादी रचा रहा है तो उसने कानूनी रास्ता अपनाया। पीड़िता ने इंदौर के चंदन नगर थाने में रवि के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शुरुआती तौर पर पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत के जरिए समाधान (समझौता) निकालने की कोशिश की थी।
यह भी पढ़ें: ठाणे में बड़ा Job Scam: विदेश में नौकरी का झांसा देकर 130 से ज्यादा लोगों से ठगे 52 लाख, 8 एजेंटों पर FIR दर्ज
वहीं पुलिस ने रवि विश्वकर्मा को पूछताछ और बातचीत के लिए थाने हाजिर होने का समन भेजा था लेकिन रवि ने पुलिस के सामने आने से साफ मना कर दिया और अपनी शादी की तैयारियों में जुटा रहा। इसके बाद पुलिस के पास उसे सीधे गिरफ्तार करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा।
यह भी पढ़ें: FBI ने दबोचा पंजाब का Most Wanted गैंगस्टर नीतीश कौशल, अमेरिका के वर्मोंट से हुई गिरफ्तारी
जब रवि सीहोर में धूमधाम से शादी की रस्में निभा रहा था और मंडप में बैठा था तभी इंदौर पुलिस की एक विशेष टीम ने वहां दबिश दी। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए रवि को मंडप से ही हिरासत में ले लिया। शादी की खुशियां पल भर में मातम और हंगामे में बदल गईं। जिसके बाद पुलिस आरोपी रवि को गाड़ी में बैठाकर तुरंत इंदौर ले आई है। चंदन नगर थाना पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके फिलहाल आगे की वैधानिक व कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।