Aadhaar Card Rule: भारत में रह रहे विदेशी नागरिक भी क्या बनवा सकते हैं आधार कार्ड? जानें क्या कहता है नियम

Edited By Updated: 01 Dec, 2025 11:28 AM

foreign citizens living in india can also get aadhaar card

कई लोग यह समझ नहीं पाते कि भारत के विदेशी नागरिक यानी OCI कार्ड होल्डर आधार कार्ड बनवा सकते हैं या नहीं। अक्सर OCI और NRI को लेकर भी काफी भ्रम रहता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कानून इस बारे में क्या कहता है और किन शर्तों पर OCI कार्डधारकों को...

नेशनल डेस्क: कई लोग यह समझ नहीं पाते कि भारत के विदेशी नागरिक यानी OCI कार्ड होल्डर आधार कार्ड बनवा सकते हैं या नहीं। अक्सर OCI और NRI को लेकर भी काफी भ्रम रहता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कानून इस बारे में क्या कहता है और किन शर्तों पर OCI कार्डधारकों को आधार जारी किया जा सकता है।

OCI और NRI में क्या अंतर?
NRI (भारतीय अप्रवासी): जिनके पास भारतीय पासपोर्ट होता है और वे काम, पढ़ाई या अन्य कारणों से विदेश में रहते हैं। वे पूरी तरह भारतीय नागरिक होते हैं।
OCI (ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया):
वे लोग जिनके पास विदेशी पासपोर्ट होता है, यानी वे भारतीय नागरिक नहीं होते। लेकिन भारत उन्हें विशेष अधिकार देता है। जैसे भारत में बिना वीजा रहना, नौकरी करना और कृषि भूमि को छोड़कर प्रॉपर्टी खरीदना। इसी वजह से सवाल उठता है। क्या OCI कार्डधारकों को भी आधार मिल सकता है। क्या OCI कार्डहोल्डर आधार कार्ड बनवा सकते हैं? हाँ, बना सकते हैं। UIDAI स्पष्ट रूप से कहता है कि OCI कार्डधारक भी आधार के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनकी पात्रता कुछ शर्तों पर आधारित होती है।


कौन है पात्र?
➤ OCI सहित सभी रेजिडेंट फॉरेन नेशनल आधार के लिए तभी अप्लाई कर सकते हैं जब—
➤  वे आवेदन की तारीख से पहले पिछले 12 महीनों में कम से कम 182 दिन भारत में रहे हों।
➤ अगर वे आधा साल या उससे अधिक भारत में रहते हैं, तो वे आधार के लिए पात्र माने जाते हैं।


कौन से दस्तावेज़ लगते हैं?
OCI कार्डधारकों को आधार एनरोलमेंट के समय ये डॉक्यूमेंट देने होते हैं—
➤ मान्य OCI कार्ड
➤ विदेशी पासपोर्ट (जिस देश के वे नागरिक हैं)


भारत में पता साबित करने वाला कोई दस्तावेज़, जैसे—
➤ PAN या e-PAN
➤ ड्राइविंग लाइसेंस
➤ कोई सरकारी एड्रेस प्रूफ
➤ इसके अलावा, सामान्य आधार आवेदन के लिए लगने वाले सभी दस्तावेज़ भी जरूरी होंगे।
➤ OCI कार्डधारकों का आधार कितने समय तक वैलिड रहता है?


यहां एक महत्वपूर्ण नियम जानना जरूरी है—
➤ भारतीय नागरिकों का आधार आजीवन वैध होता है
➤ लेकिन OCI कार्डहोल्डर्स का आधार सिर्फ 10 साल के लिए वैध रहेगा

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!