पूर्व मुख्यमंत्री की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती

Edited By Updated: 17 Aug, 2025 08:59 PM

former chief minister s health deteriorated admitted to hospital

ओडिशा में विपक्ष के नेता और बीजू जनता दल (BJD) के प्रमुख नवीन पटनायक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 78 वर्षीय वरिष्ठ नेता ने बेचैनी की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत डॉक्टरों की निगरानी में...

नेशनल डेस्क: ओडिशा में विपक्ष के नेता और बीजू जनता दल (BJD) के प्रमुख नवीन पटनायक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 78 वर्षीय वरिष्ठ नेता ने बेचैनी की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत डॉक्टरों की निगरानी में लाया गया। सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टरों ने उनकी प्रारंभिक जांच कर ली है और उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल उनकी बीमारी की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन अस्पताल प्रशासन जल्द ही इस पर बयान जारी कर सकता है।

पहले भी हो चुकी है सर्जरी

नवीन पटनायक इससे पहले मुंबई के एक अस्पताल में सर्जरी करवा चुके हैं, जहां कुछ समय तक वे विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रहे थे। अब एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है।

समर्थकों की प्रार्थना

पटनायक के स्वास्थ्य को लेकर जैसे ही खबर फैली, बीजेडी के कार्यकर्ता और समर्थक अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने लगे। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

जल्द जारी हो सकता है मेडिकल बुलेटिन

अस्पताल प्रशासन द्वारा नवीन पटनायक की स्थिति को लेकर जल्द ही आधिकारिक बयान जारी किए जाने की संभावना है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर करीबी नजर बनाए हुए है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!