कश्मीर के कुछ हिस्सों में ताजा बर्फबारी, मैदानी इलाकों में रुक-रुककर हो रही बारिश

Edited By Updated: 23 Dec, 2025 03:31 PM

fresh snowfall in parts of kashmir

कश्मीर के कुछ हिस्सों में ताजा बर्फबारी और बारिश हुई तथा घाटी के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर बना रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग सहित ऊंचे इलाकों में रात भर रुक-रुक कर बर्फबारी...

नेशनल डेस्क। कश्मीर के कुछ हिस्सों में ताजा बर्फबारी और बारिश हुई तथा घाटी के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर बना रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग सहित ऊंचे इलाकों में रात भर रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही जो सुबह तक जारी रही। शोपियां जिले, मुगल रोड और बांदीपोरा के गुरेज में भी हिमपात हुआ। घाटी के मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई। 

अधिकारियों के अनुसार श्रीनगर में सोमवार रात न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इससे पिछली रात के चार डिग्री सेल्सियस से कम और मौसम के सामान्य तापमान से 5.1 डिग्री अधिक था। घाटी के अन्य स्थानों पर भी न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया और यह 3.8 से 5.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पर्यटक स्थलों गुलमर्ग और पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। 

गुलमर्ग में यह शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में शून्य से नीचे 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर में काज़ीगुंड में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस और कोकरनाग में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर कश्मीर के कुपवारा में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!