महाराष्ट्र के जंगल में ‘बंगाल मॉनिटर छिपकली' से गैंगरेप, 4 लोग गिरफ्तार...ऐसे खुली पोल

Edited By Updated: 14 Apr, 2022 11:11 AM

gang rape with bengal monitor lizard in maharashtra forest 4 arrested

महाराष्ट्र के सह्याद्री टाइगर रिजर्व (STR) में ‘बंगाल मॉनिटर छिपकली'' से कथित तौर पर कुकृत्य करने के लिए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वन अधिकारी ने बताया कि यह घटना रत्नागिरी जिले के गोठाणे गांव में हुई।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के सह्याद्री टाइगर रिजर्व (STR) में ‘बंगाल मॉनिटर छिपकली' से कथित तौर पर कुकृत्य करने के लिए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वन अधिकारी ने बताया कि यह घटना रत्नागिरी जिले के गोठाणे गांव में हुई। मामला रिजर्व के तहत आने वाले चंदोली राष्ट्रीय उद्यान में अवैध रूप से प्रवेश करने के लिए चार आरोपियों को खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सामने आया।

 

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 31 मार्च को जंगल में अवैध रूप से प्रवेश करने के लिए प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद यह मामला सामने आया। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान संदीप तुकाराम पवार, मंगेश कामटेकर, अक्षय कामटेकर और रमेश घग के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान, वन अधिकारियों ने पाया कि आरोपियों ने एक ‘बंगाल मॉनिटर छिपकली' के साथ कथित तौर पर कुकृत्य किया था। उनकी यह हरकत एक आरोपी के मोबाइल फोन में रिकॉर्ड थी।''

 

STR के फील्ड डायरेक्टर नानासाहेब ने कहा कि चारों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।'' 'बंगाल मॉनिटर', एक बड़े आकार की छिपकली होती है जोकि भारतीय उपमहाद्वीप के साथ ही दक्षिण पूर्व एशिया और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में पाई जाती है। यह बड़ी छिपकली मुख्य रूप से जमीन पर रहने वाला जानवर है और इसकी कुल लंबाई लगभग 61 से 175 सेमी (24 से 69 इंच) तक होती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!