बंदरों और कुत्तों के बीच 'गैंगवार', सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड हुआ Monkey Vs Dog

Edited By Updated: 19 Dec, 2021 01:59 PM

gangwar between monkeys and dogs

महाराष्ट्र के बीड़ जिले के माजलगांव में बंदरों और कुत्तों के बीच गैंगवार चल रहा है जिससे लोगों में काफी दहशत है। सोशल मीडिया पर भी इस गैंगवार की काफी चर्चा है और ट्विटर पर #monkeyVsDog ट्रेंड कर रहा है।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के बीड़ जिले के माजलगांव में बंदरों और कुत्तों के बीच गैंगवार चल रहा है जिससे लोगों में काफी दहशत है। सोशल मीडिया पर भी इस गैंगवार की काफी चर्चा है और ट्विटर पर #monkeyVsDog ट्रेंड कर रहा है। बताया जा रहा कि बंदरों ने अपना बदला लेेने के लिए अब तक करीब 70-80 कुत्तों को मार डाला है।

PunjabKesari

ग्रामीणों के मुताबिक बंदरों ने कुत्तों से बदला लेने का सिलसिला तब शुरू किया जब कुछ कुत्तों ने एक बंदर के बच्चे को मार डाला था। इससे बंदर खफा हो गए और उन्होंने कुत्तों को मारना शुरू कर दिया।

PunjabKesari

बंदर कुत्ते को देखते हुए उसे खींचकर ले जाते हैं और मारने के बाद पेड़ या मकानों की छतों से फेंक देते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन महीने में बंदरों ने कई कुत्ते के बच्चों को मार दिया है।

PunjabKesari

वहीं सोशल मीडिया पर लोग बंदर और कुत्तों के बीच हो रहे इस गैंगवार के बाद से फनी मीम्स बनाकर शेयर कर रहे हैं।

PunjabKesari

दूसरी तरफ गांववालों ने इस समस्या के निदान के लिए वन विभाग से मदद मांगी है। वन विभाग ने कुछ बंदरों को पिंजरे में कैद कर लिया है लेकिन लोगों का कहना है कि यह स्थायी समाधान नहीं है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!